भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को मात दी और खिताब अपने नाम किया। World cup फाइनल मैच में सूर्यकुमार यादव ने एक अद्भुत कैच लपका था, जिससे पूरे मैच का पासा पलट गया था। सूर्या के कैच ने भारत को मैच जिताया। उन्होंने बाउंड्री पर डेविड मिलर का कैच लपककर हर किसी को हैरानी में डाल दिया था। इस बीच सूर्यकुमार यादव के कच के जैसा ही कैरेबियन प्रीमियर लीग में वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर Odean Smith ने कैच पकड़ा है।
CPL 2024 का पहला मैच एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स बनाम सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स के बीच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले मुकाबले में ओडियन स्मिथ ने गजब की फील्डिंग की। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी एंटीगुआ की टीम के लिए नंबर 4 पर बैटिंग करने उतरे सैम बिलिंग्स ने 14 गेंदों में 18 रन बनाए और स्मिथ ने बाउंड्री लाइन पर उनका अद्भुत कैच लपका।
पारी के 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर बिलिंग्स ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग क्षेत्र में शॉट खेला। ऐसा लग रहा था कि गेंद बाउंड्री पार चली जाएगी, लेकिन ओडियन स्मिथ ने दाईं तरफ छलांग लगाते हुए कैच को पकड़ा, लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि वह वह बाउंड्री लाइन से टकराने वाले हैं। इस वजह से उन्होंने तुरंत हवा में उछाल दिया और फिर वापस बाउंड्री के अंदर आकर कैच पूरा किया। ओडियन स्मिथ के इस कैच को देख फैंस को टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच में ऐसा ही कैच लपकने वाले सूर्यकुमार की याद आ गई।
Also Read: Rashid Khan ने टेस्ट क्रिकेट से लिया ब्रेक, नहीं खेलेंगे New Zealand के खिलाफ टेस्ट मैच
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs WI 5वां T20: क्या वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार खेलेंगे?
भारत ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीमों की घोषणा की: पूरी जानकारी
Brad Wheal Retirement: स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज ब्रैड व्हील ने क्रिकेट से लिया संन्यास
हॉररकॉन इंडिया 2026: सबसे बड़ा हॉरर और हैलोवीन फेस्टिवल
IND-W बनाम ZIM-W पहला T20I: TV, मोबाइल और ऑनलाइन पर लाइव कैसे देखें
युजवेंद्र चहल ने अपने सबसे बुरे दौर का खुलासा किया: तलाक के बाद 26 दिन रिहैब में बिताए
Venu Mankad Trophy: आर्यवीर सहवाग ने 143 गेंदों में 173 रन बनाए
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज 2026: रायपुर में महिलाओं की एंट्री फ्री
दांव पर 7 साल की बादशाहत! क्या वेस्टइंडीज तोड़ पाएगी टीम इंडिया का मजबूत किला?
WCL 2026 सेमीफाइनल LIVE: भारत में कब और कहां देखें लाइव?

