टीम इंडिया के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने कमाल कर डाला है। उन्होंने बुधवार को जारी ICC T20 गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में बादशाहत हासिल कर ली है। बिश्नोई ने अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच हैं। बिश्नोई के खाते में फिलहाल 699 अंक हैं। राशिद 692 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बता दें कि 23 वर्षीय बिश्नोई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने के बाद रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। उन्होंने कंगारुों के खिलाफ पांच मैचों में किफायती गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।
बिश्नोई ने फरवरी 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा। उन्होंने अब तक कुल 22 टी20 मैच खेले हैं और 34 शिकार किए हैं। बिश्नोई के नंबर वन बनने के बाद वनिंदु हसरंगा (679), आदिल रशीद (679), महेश थीक्षणा (677) को एक-एक पायदान का नुकसान हुआ है क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल 16 पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अक्षर ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 6 विकेट अपनी झोली में डाली। टॉप-10 गेंदबाजों की सूची में सिर्फ बिश्नोई हैं।
ताज़ा हिंदी समाचार
17 ओवर में ही वनडे मैच जीती टीम इंडिया, वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप
Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में लिया संन्यास
पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026: SL बनाम ENG मैच 6 - पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और भविष्यवाणी
FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 को TV और ऑनलाइन कहाँ देखें
अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने; तूफानी शतक का मिला इनाम
भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क में जुटेंगे 40 हजार दर्शक
वसीम अकरम का इंटरव्यू: रोल मॉडल, सबसे कठिन बल्लेबाज और भारत के साथ प्रतिद्वंद्विता
ICC ने विल जैक्स के साथ तीखी बहस करने पर हारिस रऊफ पर जुर्माना लगाया
IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें
नीरज यादव सुसाइड: 3 बार के एशियन गोल्ड मेडलिस्ट की मौत से खेल जगत में शोक

