Rohit Sharma World Record: भारतीय टीम ने नए साल के पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को हराकर सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। मोहाली में खेले गए पहले टी20 मैच में शिवम दुबे ने नाबाद 60 रन और 1 विकेट हासिल कर कमाल का प्रदर्शन किया।
भारत ने पहले टी20 में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। इस मैच में रोहित शर्मा शुभमन गिल की गलती की वजह से बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। रोहित भले ही मैच में रनआउट हुए हो, लेकिन उन्होंने इस दौरान भी टी20 क्रिकेट में एक स्पेशल रिकॉर्ड अपने नाम जोड़ा।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 14 महीने के बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी की और भारत को जीत का स्वाद चखाया। पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 158 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारत ने शिवम दुबे और जितेश शर्मा की शानदार पारियों के चलते टीम इंडिया को 17.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कराने में अहम रोल निभाया और भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई।
इस मैच में भले ही रोहित शर्मा शुभमन गिल की गलती की वजह से रनआउट हुए हो, लेकिन रोहित शर्मा ने अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। बता दें कि रोहित शर्मा ने बतौर प्लेयर टीम को रिकॉर्ड 100वीं बार जीत दिलाने में मदद की। 36 साल के रोहित शर्मा क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में भारत की 100वीं जीतों का हिस्सा रहे हैं और यह पहले से ही एक विश्व रिकॉर्ड है, जिसमें दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के शोएब मलिक का नाम हैं, जो पाकिस्तान के लिए 86 जीतों का हिस्सा थे।
मोहाली में पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान IND vs AFG को हराने के साथ ही रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी टीम की 100 जीत का हिस्सा बनने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में विराट कोहली 73 मैचों में जीत के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

