भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर-19 ट्राई सीरीज का फाइनल मैच रद्द हो गया। बुधवार को ओल्ड एडवर्डियन्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर दिनभर बारिश हुई। जिस कारण टॉस तक नहीं हो सका। फाइनल बेनतीजा होने के कारण दोनों टीमों ने ट्रॉफी शेयर की।
मुकाबले के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ट्रॉफी सेरेमनी के फोटोज शेयर किए। मैच रेफरी ने मुकाबला शुरू करने के लिए कट ऑफ टाइम तक का इंतजार किया। लेकिन, बारिश नहीं रुकने की वजह से अंत में मैच को रद्द करने का फैसला किया गया।
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने लीग स्टेज में एक भी मैच नहीं गंवाया। टीम ने लीग स्टेज के दौरान सभी मुकाबलों को एकतरफा अंदाज में जीता। भारत ने पहले मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया। दूसरा मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से, तीसरे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से और चौथे में फिर साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया। टीम 8 पॉइंट्स के साथ ग्रुप स्टेज में टॉप पर रही और ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार थी। लेकिन बारिश ने टीम इंडिया का सपना पूरा नहीं होने दिया।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच
PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें
टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड
IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?
Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच
IND vs NZ दूसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन कहाँ देखें
इरफान पठान ने किया गौतम गंभीर का समर्थन, आलोचकों को दिया करारा जवाब
किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने; IPL 2027 के लिए संभालेंगे जिम्मेदारी

