ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ गुरुवार को सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के साथ टेनिस खेलते नजर आए। ऑस्ट्रेलिया ओपन 2024 शुरू होने से पहले मेलबर्न पार्क के रॉड लेवर एरेना में एक चैरिटी मैच के दौरान स्मिथ ने टेनिस में अपना जौहर दिखाया।
24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच ने अपना हाथ क्रिकेट में अजमाया। वो इस एग्जीबिशन इवेंट में टेनिस कोर्ट पर ही बैटिंग करते नजर आए। ऑस्ट्रेलिया ओपन के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसमें जोकोविच टेनिस कोर्ट पर स्टंप्स लगाकर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।
ऑस्ट्रेलियन ओपन के मौजूदा सीजन की शुरुआत 14 जनवरी से हो रही है। इसका फाइनल 28 जनवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में करीब 200 खिलाड़ी (मेंस और विमेंस) हिस्सा लेंगे। जोकोविच ओपन एरा में 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड इसी साल सितंबर में US ओपन जीतकर अपने नाम किया था। जोकोविच इससे पहले सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम (मेंस और विमेंस सिंग्लस) जीतने के मामले में सेरेना विलियम्स (23 ग्रैंड स्लैम) की बराबरी पर थे। मार्गरेट कोर्ट भी कुल 24 ग्रैंड स्लैम जीती हैं, लेकिन उनमें से 13 टाइटल ओपन एरा से पहले अपने नाम की थीं।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच
PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें
टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड
IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?
Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच
IND vs NZ दूसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन कहाँ देखें
इरफान पठान ने किया गौतम गंभीर का समर्थन, आलोचकों को दिया करारा जवाब
किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने; IPL 2027 के लिए संभालेंगे जिम्मेदारी

