ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय कप्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. इसके बाद रोहित शर्मा के संन्यास की खबरें लगातार आ रही हैं. हालांकि, रोहित शर्मा ने संन्यास से जुड़ी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया. बहरहाल इस बीच रोहित शर्मा से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ रही है. रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए तैयार हैं. इसके लिए गुरूवार से रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू कर देंगे. रणजी ट्रॉफी में मुंबई अपने अभियान की शुरूआत जम्मू-कश्मीर के खिलाफ करेगी.
मुबंई क्रिकेट एसोशिएसन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रोहित शर्मा नेट्स प्रैक्टिस के लिए वानखेड़े स्टेडियम आएंगे. हालांकि, यह साफ नहीं है कि रोहित शर्मा जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में खेलेंगे या नहीं... इससे पहले तकरीबन 10 साल पहले रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफी में मुंबई की जर्सी में नजर आए थे. रोहित शर्मा 2015 के बाद से रणजी ट्रॉफी का हिस्सा नहीं बने हैं. बहरहाल ऐसा माना जा रहा है कि रणजी ट्रॉफी में तकरीबन 10 साल बाद रोहित शर्मा मुंबई के लिए खेलते नजर आएंगे. हालांकि, यह देखना मजेदार होगा कि भारतीय कप्तान का फैसला क्या होता है? लेकिन इस बात के आसार हैं कि रोहित शर्मा की वापसी रणजी ट्रॉफी में संभव है.
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रोहित शर्मा बुरी तरह फ्लॉप रहे थे. उस सीरीज में रोहित शर्मा ने 10.93 की एवरेज से 3,9, 10, 3, 6 रन बनाए. इसके बाद भारतीय कप्तान ने खुद को आखिरी टेस्ट से बाहर रखने का फैसला किया था. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था. इस तरह भारतीय टीम तकरीबन 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हारी. इसके बाद रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के अलावा कप्तानी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.
Also Read: Champions Trophy 2025 : All Teams Squade and Schedule
ताज़ा हिंदी समाचार
हरमन और दीप्ति के शतकों की बदौलत भारत को जीत मिली
भारत बनाम बांग्लादेश हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का पूरा शेड्यूल और टीम स्क्वॉड
पाकिस्तान जिस मैच को 20 रन से हारा, फिर उसमें ही 1 विकेट से कैसे जीता?
IND vs NZ तीसरा T20I: मैच की तारीख, IST समय और स्थान का विवरण
रोहित शर्मा 8 साल से जूझ रहे हैं फिटनेस की समस्या से, पूर्व कोच ने किया बड़ा खुलासा
IND vs NZ तीसरा टी20: ईशान किशन फिर हुए बाहर, क्या वैभव को मिलेगा मौका?
IND A vs NZ A: विवादित अंपायरिंग के चलते 199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल
पाकिस्तान vs इंग्लैंड: शादाब खान के DRS फैसले पर बवाल, लगे मैच फिक्सिंग के आरोप
शादाब खान 97 रन पर हुए आउट, DRS ने पलटा फैसला; शतक जड़कर पाकिस्तान को दिलाई जीत - Video
शादाब खान के 113 रन से इंग्लैंड पस्त, बने 4 बड़े वनडे रिकॉर्ड

