इंग्लैंड के फिल सॉल्ट को ICC की ताजा टी-20 रैंकिंग में फायदा हुआ है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार, 27 दिसंबर को सभी फॉर्मेट की ताजा रैंकिंग जारी की। सॉल्ट को 18 स्थान का फायदा हुआ है और वो टी-20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग अभी 802 हो गई है, जो उनके करियर की हाईएस्ट रेटिंग है।
वहीं भारत के सूर्यकुमार यादव पहले स्थान पर बने हुए हैं। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं। ताजा रैंकिंग में शीर्ष-5 स्थानों में से 2 पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों का कब्जा है। तीसरे नंबर पर रिजवान और 5वें पर पूर्व कप्तान बाबर आजम हैं।
इंग्लैंड के ओपनर सॉल्ट को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज से फायदा मिला है। हालांकि इंग्लिश टीम यह सीरीज 3-2 से हार गई थी। लेकिन, पांच मैचों की सीरीज में सॉल्ट 331 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। उन्होंने चौथे मैच में 119 रन की पारी खेली थी।
ताज़ा हिंदी समाचार
दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की
T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?
IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच
PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें
टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड
IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?
Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

