मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा दूसरे टेस्ट मैच का गुरुवार को तीसरा दिन है। लंच के बाद थर्ड अंपायर के अपने सीट पर नहीं पहुंचने से मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। दोनों टीमों के खिलाड़ी और फील्ड अंपायर को थर्ड अंपायर के सीट पर बैठने का इंतजार करना पड़ा।
लंच के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और पाकिस्तानी टीम के साथ ही फील्ड अंपायर भी ग्राउंड में पहुंच चुके थे, लेकिन थर्ड अंपायर रिचार्ड इलिंगवर्थ अपनी सीट पर नहीं पहुंचे थे। उनकी खोजबीन शुरू हुई तो पता चला कि थर्ड अंपायर लिफ्ट में फंस गए हैं। सभी उनका जगह पर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। ऐसी स्थिति में बाउंड्री के पास खड़े चौथे अंपायर ने जिम्मेदारी ली और वह भागकर ऊपर गए जहां थर्ड अंपायर बैठते हैं। थोड़ी देर में सब कुछ ठीक हो गया और फिर मैच शुरू किया गया।
तीसरे दिन की शुरुआत पाकिस्तान ने छह विकेट के नुकसान पर 194 रनों के साथ की। पाकिस्तान के 4 विकेट जल्दी गिर गए। पाकिस्तान पहली पारी में 264 रन ही बना सकी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी दूसरी इनिंग के लिए उतरी। ऑस्ट्रेलिया के भी 4 विकेट 16 पर गिर चुके थे। लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए थे।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

