Header Banner

School master son Priyansh showed his runs, cricket pundits were surprised

Anshu pic By - बुधवार, अप्रैल 09, 2025
Last Updated on अप्रैल 09, 2025 12:20 पूर्वाह्न
School master son Priyansh showed his runs

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है और शतक ठोका है। ये उनका पहला आईपीएल है और अपने चौथे ही मैच में बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेल बता दिया है कि उनमें कितनी प्रतिभा है। प्रियांश का करियर कहां से परवान चढ़ा और वह कैसे आईपीएल तक पहुंचे जानिए पूरी कहानी।

आईपीएल 2025 में मंगलवार की रात क्रिकेट प्रेमियों को एक नया सितारा देखने को मिला प्रियांश आर्य। पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए इस 24 वर्षीय बल्लेबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 42 गेंदों में 103 रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी प्रतिभा का जबरदस्त परिचय दिया। यह उनका आईपीएल में पहला शतक था और वह भी डेब्यू सीजन में।

प्रियांश ने मैच की पहली ही गेंद पर खलील अहमद को डीप पॉइंट के ऊपर से छक्का जड़ते हुए अपना इरादा साफ कर दिया। पहले ही ओवर में 16 रन जुटाने वाले इस युवा बल्लेबाज़ ने अपनी लय बनाए रखी, भले ही दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। उनकी पारी में 7 चौके और 9 छक्के शामिल रहे।

कोच ने बताया “खास खिलाड़ी

मैच के बाद पंजाब किंग्स के असिस्टेंट कोच ब्रैड हैडिन ने प्रियांश की तारीफ करते हुए कहा, “पहले ही प्रैक्टिस सेशन में हमें समझ आ गया था कि यह लड़का कुछ अलग है। जोफ्रा आर्चर के खिलाफ आउट होने के बाद भी उसने उस गेंद की सराहना की थी। आज उसने दिखा दिया कि वह कितनी तेजी से सीखता है और कितना परिपक्व खिलाड़ी है।”

कौन हैं प्रियांश

आर्य को बचपन से ही छक्के मारने का जुनून था। कोच संजय भारद्वाज, जिन्होंने गौतम गंभीर, अमित मिश्रा और उन्मुक्त चंद जैसे खिलाड़ियों को तराशा है उन्होंने बताया कि “सभी को ‘वी’ में खेलने की सलाह देता था, लेकिन प्रियांश को कभी रोका नहीं। मैंने उसकी ताकत पहचानी और उसे छूट दी और उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।”

दिल्ली प्रीमियर लीग में बनाई पहचान

2024 की दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में प्रियंश ने 10 पारियों में 608 रन बनाए, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 198.69 रहा। एक मुकाबले में उन्होंने एक ही ओवर में लगातार छह छक्के भी जड़े थे, जिसने स्काउट्स का ध्यान उनकी ओर खींचा।

संघर्ष भरे दिनों से सफलता तक का सफर

प्रियांश के पिता पवन आर्य दिल्ली सरकार के एक स्कूल में शिक्षक हैं और उनकी मां राधा बाला भी शिक्षिका हैं। पवन ने बताया कि , “वह सात साल का था जब क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई। हमने पढ़ाई पर कभी समझौता नहीं किया। उसने बी.ए. में 67% अंक हासिल किए और अब दिल्ली विश्वविद्यालय से पीजी कर रहा है।”

कोच और पिता दोनों के लिए गर्व का पल

प्रियांश के कोच संजय भारद्वाज याद करते हैं, “मैंने उसके साथ उसके आत्म-सम्मान को छेड़ा और कहा कि एक मैच में अच्छा प्रदर्शन करने से कुछ नहीं होगा। डीपीएल में जैसे ही स्काउट्स आए, उसमें कुछ बदल गया।”

प्रियांश ने कहा, “मैं अपनी भावनाएं बयां नहीं कर पा रहा हूं, लेकिन अंदर से बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने सोच लिया था कि अगर पहली गेंद मेरे स्लॉट में मिलेगी, तो छक्का मारूंगा। मैं खुद को अभिव्यक्त करना चाहता हूं और सीमाओं में नहीं बांधना चाहता।”

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी धमाल

2023-24 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रियांश दिल्ली के शीर्ष रन स्कोरर रहे थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 43 गेंदों में 102 रन बनाए थे, जिसमें 10 छक्के शामिल थे। इसके बाद ही उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने ₹3.80 करोड़ में खरीदा।

Also Read: Who is Priyansh Arya Who gave sleepless nights to Chennai bowlers

ताज़ा हिंदी समाचार

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट जीत: बावुमा ने रोहित शर्मा का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ा

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?

ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे

ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे में पलटा मैच का नक्शा

IND vs NZ 5th T20I: क्या

IND vs NZ 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव आज खेलेंगे?

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बने, स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी

रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं? राहुल द्रविड़ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला

रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला वनडे? देखें पूरा शेड्यूल

हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत

हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत को हराया, PM शहबाज शरीफ हुए ट्रोल

IND vs NZ T20I: वैभव सूर्यवंशी

IND vs NZ T20I: वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजी कौशल पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner