Header Banner

स्कॉटलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार खेलेगा Women T20 World Cup

Ravi pic By - सोमवार, मई 06, 2024
Last Updated on मई 06, 2024 03:17 अपराह्न
स्कॉटलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार खेलेगा Women T20 World Cup

कैथरीन ब्राइस ने बेहतरीन नेतृत्‍व करते हुए स्‍कॉटलैंड को पहली बार Women T20 World Cup में जगह दिला दी है। स्‍कॉटलैंड ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप क्‍वालीफायर के सेमीफाइनल में आयरलैंड को मात देकर इतिहास रचा और पहली बार Women T20 World Cup में जगह पक्‍की की। कैथरीन ब्राइस ने सेमीफाइनल में ऑलराउंड प्रदर्शन करके स्‍कॉटलैंड की जीत में अहम योगदान दिया।

Women T20 World Cup

स्‍कॉटलैंड क्रिकेट के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा क्‍योंकि महिला टीम ने बांग्‍लादेश में इस साल होने वाले महिला टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है। स्‍कॉटलैंड महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार Women T20 World Cup में जगह पक्‍की की। कैथरीन ब्राइस ने स्‍कॉटलैंड का सामने आकर नेतृत्‍व किया और उनकी यात्रा में सुनहरा अध्‍याय जोड़ा।

scotland women

कॉटलैंड ने लौरा डेलानी के नेतृत्‍व वाली आयरलैंड को अबुधाबी के जायेद क्रिकेट स्‍टेडियम में आईसीसी Women T20 World Cup क्‍वालीफायर के सेमीफाइनल में 8 विकेट से मात देकर अपनी जगह पक्‍की की। स्‍कॉटलैंड को पहले गेंदबाजी का मौका दिया गया और उसने विरोधी टीम को 110/9 के स्‍कोर पर रोक दिया।

स्‍कॉटिश कप्‍तान का उम्‍दा प्रदर्शन

26 साल की कैथरीन ब्राइस ने शानदार गेंदबाजी स्‍पेल डाला, जिसमें 19 तो डॉट बॉल रही। उन्‍होंने 4 ओवर के अपने स्‍पेल में केवल 8 रन खर्च किए और चार विकेट चटकाए। बाएं हाथ की तेज गेंदबाज रचेल स्‍लेटर ने कप्‍तान का अच्‍छा साथ निभाया और तीन विकेट झटके। रचेल ने 3 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। प्रियानाज चैटर्जी और हनाह रैनी को विकेट नहीं मिला, लेकिन दोनों ने 8 ओवर में केवल 38 रन खर्च किए।

मेगन मैकॉल का अर्धशतक

लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी स्‍कॉटलैंड के लिए सासकिया होर्ली कुछ कमाल नहीं कर सकी, लेकिन उनकी ओपनिंग जोड़ीदार मेगन मैकॉल ने 47 गेंदों में चार चौके और एक छक्‍के की मदद से 50 रन बनाए और स्‍कॉटलैंड की जीत की राह आसान बना दी। गेंद से धांसू प्रदर्शन करने के बाद कैथरीन ब्राइस ने बल्‍ले से भी कमाल दिखाया।

कैथरीन ब्राइस ने 29 गेंदों में पांच चौके की मदद से नाबाद 35 रन की मैच विजयी पारी खेली। कैथरीन की पारी की मदद से स्‍कॉटलैंड ने 22 गेंदें शेष रहते लक्ष्‍य हासिल किया।

कैथरीन ब्राइस का दमदार प्रदर्शन

कैथरीन ब्राइस ने पूरे टूर्नामेंट में स्‍कॉटलैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया। वह क्‍वालीफायर्स में इस समय सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाली महिला बैटर हैं। उन्‍होंने 5 मैचों में 88.50 की औसत और 112.02 के स्‍ट्राइक रेट से 177 रन बनाए। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।

गेंदबाजी में भी युवा खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया। कैथरीन ब्राइस ने 5 मैचों में केवल 3.87 की इकोनॉमी दर से 9 विकेट चटकाए। कैथरीन स्‍कॉटलैंड के लिए कप्‍तान के तौर पर बड़ी प्रेरणादायी हैं। वो हाल ही में स्‍कॉटलैंड की पहली महिला क्रिकेटर बनी, जिन्‍हें महिला प्रीमियर लीग में खेलने का मौका मिला था। कैथरीन ने गुजरात जायंट्स का प्रतिनिधित्‍व किया था।

Also Read: MI vs SRH Impact Player, Playing 11, Who will win today’s IPL match

ताज़ा हिंदी समाचार

17 ओवर में ही वनडे मैच

17 ओवर में ही वनडे मैच जीती टीम इंडिया, वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप

Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर

Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में लिया संन्यास

पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026: SL बनाम

पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026: SL बनाम ENG मैच 6 - पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और भविष्यवाणी

FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव

FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 को TV और ऑनलाइन कहाँ देखें

अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने;

अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने; तूफानी शतक का मिला इनाम

भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क

भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क में जुटेंगे 40 हजार दर्शक

वसीम अकरम का इंटरव्यू: रोल मॉडल,

वसीम अकरम का इंटरव्यू: रोल मॉडल, सबसे कठिन बल्लेबाज और भारत के साथ प्रतिद्वंद्विता

ICC ने विल जैक्स के साथ

ICC ने विल जैक्स के साथ तीखी बहस करने पर हारिस रऊफ पर जुर्माना लगाया

IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे लाइव

IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

नीरज यादव सुसाइड: 3 बार के

नीरज यादव सुसाइड: 3 बार के एशियन गोल्ड मेडलिस्ट की मौत से खेल जगत में शोक

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner