श्रीलंका के खिलाफ घरेलू लिमिटेड ओवर्स सीरीज में शाकिब अल हसन नहीं खेल सकेंगे। वह अपनी आंख में समस्या के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऑलराउंडर महमूदुल्लाह ने T-20 Team में वापसी की, वहीं मेहदी हसन मिराज सीरीज से बाहर हो गए। मिराज की जगह मिस्ट्री स्पिनर अल इस्लाम को टीम में शामिल किया गया। वह 4 मार्च से शुरू हो रही T-20 Series में डेब्यू भी कर सकते हैं।
शाकिब इस वक्त Bangladesh Premier League (BPL) में रंगपुर राइडर्स की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को 31 बॉल पर 69 रन की पारी खेली। आंख में दिक्कत के कारण उन्होंने कहा कि वह ठीक से बैटिंग नहीं कर पा रहे हैं। इसीलिए उन्होंने खुद का बैटिंग ऑर्डर नीचे कर दिया लेकिन मंगलवार को वह नंबर-3 पर उतरे और अपनी टीम के लिए फिफ्टी लगाई। शाकिब ने मंगलवार सुबह बोर्ड को बताया कि वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 की सीरीज नहीं खेल सकेंगे। इसके बाद शाम को ही बोर्ड ने दोनों फॉर्मेट की टीम का ऐलान कर दिया।
चीफ सिलेक्टर मिन्हाजुल अबेदिन का कार्यकाल 28 फरवरी को खत्म हो रहा है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टीम सिलेक्ट कर आखिरी बार बोर्ड के लिए टीम चुनी। टी-20 स्क्वॉड से उप कप्तान मेहदी हसन मिराज को बाहर कर दिया गया। मिराज के साथ अफीफ हुसैन, शमिम हुसैन, तनवरी इस्लाम, हसन महमूद और रॉनी तालुकदार भी टीम में जगह नहीं बना सके।
ताज़ा हिंदी समाचार
सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में MLB दिग्गजों के साथ दिखाया अपना बेसबॉल कौशल
दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की
T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?
IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच
PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें
टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड
IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?
Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज

