न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। लेफ्ट आर्म पेसर ट्रेंट बोल्ट की टीम में वापसी हुई, ताकि वह T-20 World Cup के लिए टीम की तैयारियों में शामिल रहे। कप्तान केन विलियमसन अपने तीसरे बच्चे के जन्म के लिए छुट्टी पर रहेंगे। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में इंजर्ड हुए डेरिल मिचेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे।
बोल्ट इस वक्त UAE में MI एमिरेट्स टीम के लिए ILT20 खेल रहे हैं। उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है। टूर्नामेंट का फाइनल 19 फरवरी को होगा, इसलिए वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी-20 नहीं खेल सकेंगे। उन्हें दूसरे और तीसरे मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया गया है। वह टिम साउदी की जगह लेंगे, जो केवल पहले टी-20 के लिए स्क्वॉड का हिस्सा हैं।
ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं, इसीलिए वह इस वक्त साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट नहीं खेल रहे। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेला, तब टीम को सेमीफाइनल में मेजबान टीम से हार का सामना करना पड़ा था। बोल्ट ने आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच भी 15 महीने पहले नवंबर 2022 में खेला था। यह मुकाबला भी टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा था, टीम को यहां सेमीफाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

