तीनों फॉर्मेट में 2+ शतक: रोहित और राहुल के खास क्लब में शामिल हुईं स्मृति मंधाना

Kaif pic By - शुक्रवार, सितंबर 04, 2026
Last Updated on सितंबर 04, 2026 04:39 अपराह्न
तीनों फॉर्मेट में 2+ शतक: रोहित और राहुल के खास क्लब में शामिल हुईं स्मृति मंधाना

Image Source: X

Smriti Mandhana Becomes 3rd Indian With Multiple Hundreds Across Formats: जब-जब शतकों की बात आती है तो हर किसी के दिमाग में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली, ये दो नाम जरूर आते हैं। आएं भी क्यों ना, ये दोनों इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप-2 में जो हैं। हालांकि, भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने विमेंस एशिया कप में हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ शतक जड़ एक ऐसे क्लब में जगह बना ली है, जहां ना तो सचिन हैं और ना ही विराट। इस लिस्ट में अब सिर्फ तीन ही भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं, जिसमें एक 'हिटमैन' रोहित शर्मा भी शामिल हैं। आइए इस खास क्लब के बारे में जानते हैं।

तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक जड़ने का एलीट रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Becomes 3rd Indian With Multiple Hundreds

Image Source: X

यह क्लब उन भारतीय खिलाड़ियों का है जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी20) में 2 या उससे अधिक शतक लगाए हैं। विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 54 शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है, वहीं टेस्ट में उन्होंने 30 शतक लगाए हैं। मगर जब बात टी20 इंटरनेशनल की आती है तो उनके नाम सिर्फ 1 ही सेंचुरी दर्ज है। वहीं सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में केवल 1 टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था, जिसमें उन्होंने 10 रन बनाए थे। इसी वजह से ये दोनों दिग्गज इस लिस्ट से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें: दासुन शनाका के 121 रनों की हाइलाइट्स देखें: CPL इतिहास का सबसे तेज़ शतक

रोहित शर्मा और केएल राहुल की क्लब में मंधाना की एंट्री

Smriti Mandhana Becomes 3rd Indian With Multiple Hundreds

Image Source: X

रोहित शर्मा के इस स्पेशल क्लब को ज्वॉइन करने वाली स्मृति मंधाना महज तीसरी भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं। इन दोनों के अलावा लिस्ट में तीसरा नाम केएल राहुल का है, जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक जमाए हैं।

क्लब के तीनों खिलाड़ियों के आंकड़े:

  • Rohit Sharma: टेस्ट - 12, वनडे - 34, टी20 - 5
  • KL Rahul: टेस्ट - 12, वनडे - 8, टी20 - 2
  • Smriti Mandhana: टेस्ट - 2, वनडे - 14, टी20 - 2

यह भी पढ़ें: उम्र से जुड़ी धोखाधड़ी के लिए BCCI ने U-19 वर्ल्ड कप स्टार समेत 64 खिलाड़ियों पर बैन लगाया।

TOPICS MENTIONED IN THIS ARTICLE

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner