आईपीएल 2025 के शेड्यूल में फिर से बदलाव किया गया है। फर्क इतना है कि इस बार पूरे टूर्नामेंट का नहीं बल्कि सिर्फ एक मैच का वेन्यू बदला गया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन अब वेन्यू बदलकर लखनऊ कर दिया गया है। इसकी वजह खराब मौसम बताया जा रहा है। आपको याद दिला दें कि 17 मई को आरसीबी और केकेआर के बीच होने वाला मैच बारिश की वजह से धुल गया था।
17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला मैच बारिश के कारण रद्द घोषित कर दिया गया था। चूंकि अगले कुछ दिनों में बैंगलोर में भारी बारिश की संभावना है, इसलिए 23 मई को होने वाला SRH और RCB के बीच मैच अब लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले कुछ दिनों में बैंगलोर में लगातार बारिश और बादल छाए रहे हैं। अब शेड्यूल में बदलाव का साफ मतलब है कि RCB लीग स्टेज में अपने आखिरी दोनों मैच इकाना स्टेडियम में खेलेगी, क्योंकि उसे अपना आखिरी मैच लखनऊ में LSG के खिलाफ खेलना है।
रिपोर्ट्स की मानें तो मंगलवार शाम को ही आरसीबी मैनेजमेंट को वेन्यू में बदलाव की जानकारी दे दी गई थी। वेन्यू में बदलाव आरसीबी के लिए अच्छी खबर कही जा सकती है, क्योंकि आने वाले दिनों में लखनऊ में बारिश की संभावना लगभग न के बराबर है। मौसम के कारण आरसीबी सीधे क्वालीफायर 1 में जगह बनाने का मौका खो सकती है। बैंगलोर की टीम फिलहाल 17 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है और लीग स्टेज में उसके अभी 2 मैच बाकी हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 2 मैच बचे हैं और वो आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में रहकर सीधे क्वालीफायर 1 में जा सकती है। उसे अभी SRH और LSG के साथ एक-एक मैच खेलना है।
ताज़ा हिंदी समाचार
रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बने, स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं? राहुल द्रविड़ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला वनडे? देखें पूरा शेड्यूल
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत को हराया, PM शहबाज शरीफ हुए ट्रोल
IND vs NZ T20I: वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजी कौशल पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं
मोहाली में बिहार के क्रिकेटर पर तलवार से हमला
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन
टैलेंट खराब... युवराज सिंह ने अभिषेक और वैभव को ODI में मौका देने की मांग की
Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार

