Header Banner

तूफान बेरिल में फंसी टीम इंडिया: एयरपोर्ट भी बंद

Ravi pic By - सोमवार, जुलाई 01, 2024
Last Updated on जुलाई 01, 2024 01:33 अपराह्न
तूफान बेरिल में फंसी टीम इंडिया: एयरपोर्ट भी बंद

टी-20 वर्ल्‍ड कप 2024 की चैंपियन टीम इंडिया बेरिल तूफान की वजह से बारबाडोस में ही फंसी हुई है। भारतीय टीम को सोमवार को यानी आज भारत आने के लिए न्‍यूयॉर्क के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से टीम का शेड्यूल बाधित हुआ है।

iowa rain and heatwave 231027746 16x9_1

रिपोर्ट में कहा गया है कि अटलांटिक में आने वाले बेरिल तूफान के कारण 210 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कैटेगरी 4 का यह तूफान बारबाडोस से लगभग 570 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में था और इसकी वजह से एयरपोर्ट पर अभी ऑपरेशन रुके हुए हैं। स्थिति यह है कि एयरपोर्ट को एक दिन के लिए बंद करना पड़ सकता है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव जय शाह ने बारबाडोस में संवाददाताओं से कहा, आपकी तरह हम भी यहां फंसे हुए हैं। ट्रैवल का शेड्यूल स्पष्ट होने के बाद हम टीम के सम्मान समारोह के बारे में सोचेंगे।

भारत लौटने में हो सकती है देरी

एक सोर्स ने PTI को बताया कि तय शेड्यूल के मुताबिक टीम को यहां (ब्रिजटाउन) से न्यूयॉर्क जाना था और फिर दुबई होते हुए भारत पहुंचना था। अब योजना यहां से सीधे दिल्ली के लिए चार्टर्ड फ्लाइट लेने की है। वहां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक पर भी विचार किया जा रहा है। वहां सपोर्टिंग स्टाफ, परिवारों और अधिकारियों सहित लगभग 70 मेंबर हैं।

29 जून को वर्ल्ड चैंपियन बनी है टीम इंडिया

टीम इंडिया ने 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप जीता। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में 17 साल बाद चैंपियन बनी है। इतना ही नहीं, भारत ने 11 साल के ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया है। बारबाडोस के मैदान पर भारत ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया।

Also Read: 5 Indian players who have won all three ICC trophies

ताज़ा हिंदी समाचार

एक कैलेंडर वर्ष में

एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज़्यादा छक्के: ईशान किशन ने रचा इतिहास

जिम्बाब्वे महिला टीम का

जिम्बाब्वे महिला टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर से भारत दौरा शुरू

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश कनेरिया का रिएक्शन, दिल्ली पुलिस की तैयारी पर कसा तंज

भारत vs न्यूजीलैंड 2026:

भारत vs न्यूजीलैंड 2026: कीवी टीम को तीसरा झटका, विलियम ओरूर्के बाहर

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 501 रन, T20I इतिहास में रचा नया रिकॉर्ड

IPL 2027: CSK को

IPL 2027: CSK को बड़ा झटका, माइकल हसी ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से हटा पाकिस्तान, बांग्लादेश को मिला मौका

IND vs WI: वेस्टइंडीज

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के 249 रनों के विशाल लक्ष्य को पछाड़ा, शाई होप के शतक से हासिल की ऐतिहासिक जीत

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका WCL 2026: मैच की तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

स्टीव स्मिथ ने रचा

स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज़ों में शामिल हुए।

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner