T20 World Cup 2024 का फाइनल मैच 29 जून, शनिवार को भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच, बारबडोस के ब्रिजटाउन स्थित कींग्सटन ओवल मैदान पर खेला गया। बता दें कि फाइनल मैच में टीम इंडिया ने 7 रन से जीत हासिल कर, कुल दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम कर लिया है।
खिताब को अपने नाम करने के बाद भारत ने 13 साल बाद किसी वर्ल्ड कप, और 11 साल किसी आईसीसी टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। दूसरी ओर, टीम इंडिया की इस जीत पर क्रिकेट जगत समेत पूर्व खिलाडियों ने जमकर रिएक्शन दिए हैं।
तो वहीं अब इस क्रम में नया नाम पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर (Shoaib akhtar) का जुड़ गया है। अख्तर ने टीम इंडिया की जीत को लेकर एक वीडियो के माध्यम से प्रतिक्रिया दी है।
Shoaib Akhtar reacted on Team India winning T20 World Cup: बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत के बाद शोएब अख्तर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में उन्होंने भारतीय टीम की जीत पर कहा-
रोहित शर्मा ने कर दिखाया। टीम इंडिया के लिए ये भावुक पल है क्योंकि अहमदाबाद वे हारे थे, और मैं कब से कह रहा था कि टीम इंडिया जीतना डिजर्व करता है ना सिर्फ वो टूर्नामेंट बल्कि ये भी। हिंदुस्तान को बहुत-बहुत मुबारकबाद, बहुत अच्छा खेले हैं। फाइनल तक अपराजेय, रोहित शर्मा का ग्राउंड पर गिरना, दिखाता है इस जीत का उनके लिए क्या मतलब है। उनके इमोशन सब कुछ बयां कर रहे थे।
Also Read: After retiring from IPL, Dinesh Karthik became RCB's batting coach and mentor
ताज़ा हिंदी समाचार
मैट रेनशॉ ने अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाया: टेस्ट में 9 साल का इंतज़ार खत्म किया।
एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज़्यादा छक्के: ईशान किशन ने रचा इतिहास
जिम्बाब्वे महिला टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर से भारत दौरा शुरू
CJP प्रोटेस्ट पर दानिश कनेरिया का रिएक्शन, दिल्ली पुलिस की तैयारी पर कसा तंज
भारत vs न्यूजीलैंड 2026: कीवी टीम को तीसरा झटका, विलियम ओरूर्के बाहर
भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 501 रन, T20I इतिहास में रचा नया रिकॉर्ड
IPL 2027: CSK को बड़ा झटका, माइकल हसी ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से हटा पाकिस्तान, बांग्लादेश को मिला मौका
IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के 249 रनों के विशाल लक्ष्य को पछाड़ा, शाई होप के शतक से हासिल की ऐतिहासिक जीत
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका WCL 2026: मैच की तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

