Header Banner

खत्म हुआ RO-KO का सुनहरा दौर, विराट और रोहित ने लिया T20Is से संन्यास

Kaif pic By - रविवार, जून 30, 2024
Last Updated on जून 30, 2024 01:18 अपराह्न
खत्म हुआ RO-KO का सुनहरा दौर, विराट और रोहित ने लिया T20Is से संन्यास

The golden era of RO-KO is over, Virat and Rohit retired from T20Is

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने विराट कोहली के संन्यास लेने के कुछ देर बाद ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खिताबी जीत हासिल करने के बाद रोहित शर्मा ने सभी के सामने ऐलान किया कि वो अब टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में नहीं खेलेंगे।

आपको बता दें कि, रोहित ने 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में ही इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था और तब भारत को इस फॉर्मेट के पहले ही वर्ल्ड कप में ही चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब अपने 9वें टी20 वर्ल्ड कप में रोहित ने कप्तानी करते हुए टीम इंडिया को 17 साल बाद दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया और इस टूर्नामेंट के फाइनल के साथ ही फॉर्मेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

Rohit Sharma announces retirement from T20Is in press conference

फाइनल में टीम इंडिया की जीत के बाद रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ये टीम इंडिया के लिए उनका आखिरी टी-20 मैच था और इससे संन्यास लेने का इससे शानदार वक्त और तरीका कोई दूसरा नहीं हो सकता था। भारतीय कप्तान ने कहा कि वो इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए बहुत ही बेकरार थे और आखिरकार वो ऐसा करने में सफल हो ही गए, जिस पर पिछले 10 सालों से अटक रहे थे।

रोहित ने सिर्फ अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को चैंपियन ही नहीं बनाया, बल्कि खुद अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से इस जीत में अहम भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के फाइनल में भले ही वो सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन भारतीय कप्तान ने इससे पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ और उससे पहले सुपर-8 के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतक लगाए थे। रोहित ने पूरे वर्ल्ड कप की 8 पारियों में भारत के लिए सबसे ज्यादा 257 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल थे।

Also Read: Watch video: players celebrate and get emotional after winning t20 world cup

Virat Kohli also retired from T20I

टी20 वर्ल्ड कप को जीतने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। जब कोहली ने मैच खत्म होने के बाद इस बात की घोषणा की थी, तो किसी को भी विश्वास नहीं हुआ था। हालांकि, अब कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। बता दें कोहली टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर है।

Also Read: T20 World Cup Prize money: how much money the winning and losing team will get

ताज़ा हिंदी समाचार

मैट रेनशॉ ने अपना

मैट रेनशॉ ने अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाया: टेस्ट में 9 साल का इंतज़ार खत्म किया।

एक कैलेंडर वर्ष में

एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज़्यादा छक्के: ईशान किशन ने रचा इतिहास

जिम्बाब्वे महिला टीम का

जिम्बाब्वे महिला टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर से भारत दौरा शुरू

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश कनेरिया का रिएक्शन, दिल्ली पुलिस की तैयारी पर कसा तंज

भारत vs न्यूजीलैंड 2026:

भारत vs न्यूजीलैंड 2026: कीवी टीम को तीसरा झटका, विलियम ओरूर्के बाहर

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 501 रन, T20I इतिहास में रचा नया रिकॉर्ड

IPL 2027: CSK को

IPL 2027: CSK को बड़ा झटका, माइकल हसी ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से हटा पाकिस्तान, बांग्लादेश को मिला मौका

IND vs WI: वेस्टइंडीज

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के 249 रनों के विशाल लक्ष्य को पछाड़ा, शाई होप के शतक से हासिल की ऐतिहासिक जीत

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका WCL 2026: मैच की तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner