Header Banner

Under-19 World Cup चैंपियन Yash Dhull की हार्ट सर्जरी हुई

Ravi pic By - गुरुवार, अगस्त 29, 2024
Last Updated on अगस्त 30, 2024 02:28 अपराह्न
Under-19 World Cup चैंपियन Yash Dhull की हार्ट सर्जरी हुई

भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में अंडर-19 का वर्ल्ड कप जिताने वाले यश धुल की हार्ट सर्जरी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यश के दिल में छेद था। हालांकि अब यश की क्रिकेट के मैदान पर वापसी हो चुकी है और वह दिल्ली प्रीमियर लीग में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए खेल रहे हैं।

यश के कोच राजेश नागर ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया कि नेशनल क्रिकेट अकेडमी में स्कैन के दौरान पता चला था कि यश के दिल में छोटा सा छेद है। जिस वजह से उन्हें सर्जरी करनी पड़ी। यह कोई बड़ी सर्जरी नहीं थी। उन्हें ठीक होने में करीब 10 से 15 दिन लगे। फिलहाल वह अपने खेल और फिटनेस के मामले में 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। मैं कहूंगा कि वह 80 फीसद फिट हैं, लेकिन काफी अच्छे हैं।

yash dhull

अब यश धुल को खेलने के लिए NCA से फिटनेस का सर्टिफिकेट मिल चुका है। यश धुल ने दिल्ली प्रीमियर लीग में ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ मैच के बाद कहा, ''कुछ चीजें पहले हुईं हैं। मैं रिकवर करके आया हूं। थोड़ा टाइम लग रहा है लेकिन मैं पॉजिटिव हूं और अपने गेम के लिए 100 प्रतिशत दूंगा।

Domestic Career of Yash Dhull

दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले यश धुल ने अब तक 23 फर्स्ट क्लास मैच, 19 लिस्ट ए और 19 टी20 मैच खेल लिए हैं। फर्स्ट क्लास की 40 पारियों में उन्होंने 44.72 की औसत से 1610 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 5 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 200* रनों का रहा। इसके अलावा लिस्ट ए की 16 पारियों में उन्होंने 49.00 की औसत से 588 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल रहे। बाकी टी20 की 18 पारियों में यश ने 45.23 की औसत और 127.27 के स्ट्राइक रेट से 588 रन स्कोर कर लिए हैं।

यश धुल की कप्तानी में जीता था अंडर-19 वर्ल्ड कप

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया था। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। हालांकि, इंग्लिश टीम 189 रन बनाकर ढेर हो गई थी, क्योंकि पेसर राज बावा ने 5 और रवि कुमार ने 4 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, यश की कप्तानी वाली टीम ने 190 रन का लक्ष्य 47.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस तरह भारत को 4 विकेट से जीत मिली। भारत इस टूर्नामेंट में एकमात्र अजय टीम रही, जिसने अपने 6 मुकाबले जीते हैं। वहीं, पांच मैच इंग्लैंड ने जीते, जबकि छठवें(फाइनल) मैच में टीम को हार मिली।

Also Read: Virat Kohli एक बार फिर AI का हुए शिकार, Video viral

ताज़ा हिंदी समाचार

परविंदर अवाना को BCCI की जूनियर

परविंदर अवाना को BCCI की जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

IND vs NZ दूसरा T20I: तारीख,

IND vs NZ दूसरा T20I: तारीख, समय, स्थान और IST शेड्यूल का विवरण

विराट कोहली की सबसे बेहतरीन T20I

विराट कोहली की सबसे बेहतरीन T20I पारी: भारत बनाम पाकिस्तान 2022 मैच का रीकैप

अमित मिश्रा का बड़ा खुलासा: विराट

अमित मिश्रा का बड़ा खुलासा: विराट कोहली ने टीम इंडिया में वापसी का वादा कर नहीं दिया जवाब

भारत महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला मैच

भारत महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला मैच लाइव स्कोरकार्ड, IND-W vs ZIM-W मैच

IND-W बनाम ZIM-W पहला वनडे: TV,

IND-W बनाम ZIM-W पहला वनडे: TV, मोबाइल और ऑनलाइन पर लाइव कैसे देखें

एस. मेघना रिटायरमेंट: 30 साल की

एस. मेघना रिटायरमेंट: 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास

एशियन पैरा गेम्स 2026: मोना अग्रवाल

एशियन पैरा गेम्स 2026: मोना अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा गोल्ड मेडल

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? दूसरे

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? दूसरे T20I से ईशान किशन बाहर

एशियन पैरा गेम्स 2026: बैडमिंटन में

एशियन पैरा गेम्स 2026: बैडमिंटन में भारत ने जीते 2 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner