Update ICC Test Ranking: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट भारतीय टीम ने 280 रन से अपने नाम किया। टेस्ट में काफी लंबे समय बाद वापसी करने वाले ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली। उन्हें इस प्रदर्शन के बाद आईसीसी से इनाम मिला है।
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल समेत कई प्लेयर्स को तगड़ा फायदा हुआ है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली, जिन्होंने चेन्नई टेस्ट में बल्ले से फ्लॉप प्रदर्शन किया। उन्हें आईसीसी रैंकिंग में नुकसान झेलना पड़ा है।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली जीत के बाद आईसीसी रैंकिंग में भारतीय प्लेयर्स को फायदा हुआ है। एक्सीडेंट के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले पंत ने टॉप-10 में फिर से एंट्री कर ली है।
पंत ने भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा था, जिसके बाद वह आईसीसी टेस्ट बैटर्स रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।
उनके पास 731 रेटिंग प्वाइंट्स है। पंत के अलावा यशस्वी जायसवाल को भी आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ, जिन्होंने चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक जमाया था। यशस्वी जायसवाल टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच चुके हैं।
आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली टॉप 10 से ही बाहर गए हैं, वहीं रोहित शर्मा दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा, जिन्होंने चेन्नई टेस्ट की दोनों पारियों में सस्ते में अपना विकेट गंवाया था, उन्हें आईसीसी की रैंकिंग में 5 स्थानों का नुकसान उठाना पड़ा है। उनकी रेटिंग अब घटकर 716 की हो गई है।
वहीं, विराट कोहली आईसीसी रैंकिंग में पांच स्थान नीचे खिसक गए है। वे अब 709 की रेटिंग के साथ नंबर 12 पर पहुंच गए हैं। अब पाकिस्तान के बाबर आजम उनसे आगे हैं। उनकी रेटिंग 712 की है और वे इस वक्त 11वें स्थान पर ही बने हुए हैं।
Also Read: Irani Cup 2024 Squads and Schedule
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs NZ तीसरा टी20: ईशान किशन फिर हुए बाहर, क्या वैभव को मिलेगा मौका?
IND A vs NZ A: विवादित अंपायरिंग के चलते 199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल
पाकिस्तान vs इंग्लैंड: शादाब खान के DRS फैसले पर बवाल, लगे मैच फिक्सिंग के आरोप
शादाब खान 97 रन पर हुए आउट, DRS ने पलटा फैसला; शतक जड़कर पाकिस्तान को दिलाई जीत - Video
शादाब खान के 113 रन से इंग्लैंड पस्त, बने 4 बड़े वनडे रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में MLB दिग्गजों के साथ दिखाया अपना बेसबॉल कौशल
दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की
T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?
IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

