Header Banner

Update ODI Ranking: रहमानुल्लाह गुरबाज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले अफगानी खिलाड़ी बने

Kaif pic By - बुधवार, सितंबर 25, 2024
Last Updated on सितंबर 25, 2024 04:23 अपराह्न
Update ODI Ranking: रहमानुल्लाह गुरबाज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले अफगानी खिलाड़ी बने

Update ODI Ranking: इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत ट्रैविस हेड और रहमानुल्लाह गुरबाज़ को ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने शारजाह के मैदान पर दूसरे मैच में 105 और तीसरे मुकाबले में 89 रन की पारी खेली। वह पहले वनडे में शून्य पर पवेलियन लौटे थे।

वहीं ट्रैविस हेड की बात करें तो वो फ़िलहाल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं और वो शुरुआत के तीन मैचों में अच्छे फॉर्म में नजर आए हैं। ऐसे में वो आने वाले मैचों में भी कुछ अच्छी पारियां खेलकर अपनी रैंकिंग में और सुधार लाना चाहेंगे।

रहमानुल्लाह गुरबाज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले अफगानी खिलाड़ी बने

Rahmanullah Gurbaz reached 8th position: आईसीसी ने बुधवार को खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की। वनडे बल्लेबाजों की लिस्ट में गुरबाज ने 10 पायदान की छलांग लगाई है, इसी के साथ उन्होंने एक नया इतिहास रचा है। वह आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंचने वाले पहले अफगानी खिलाड़ी बन गए हैं। वह फिलहाल आठवें पायदान पर हैं। गुरबाज 692 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर आठ पर हैं। वह आने वाले वक्त में लय बरकरार रखने में कामयाब रहे तो टॉप-5 में पहुंच सकते हैं।

गुरबाज के अलावा ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर ट्रेविस हेड ने भी वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में एंट्री कर ली है। वह 684 रेटिंग पॉइंट के साथ नौवें स्थान पर हैं। हेड भी इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के तीन मैचों में 214 रन बना चुके हैं। जिसमें नाबाद 154 की पारी शामिल है।

वहीं, अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान को वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में फायदा मिला है। वह आठ स्थान ऊपर चढ़कर लिस्ट में तीसरे पर पहुंच गए हैं। उनके 665 रेटिंग पॉइंट्स हैं। राशिद ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट चटकाए थे। भारत के कुलदीप यादव (665) रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं। साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज 695 पॉइंट्स के साथ टॉप पर काबिज हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडन जम्पा (681) दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

Also Read: Update ICC Test Ranking: यशस्वी टॉप-5 में और ऋषभ पंत टॉप-10 में हुए एंट्री

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs NZ तीसरा टी20: ईशान

IND vs NZ तीसरा टी20: ईशान किशन फिर हुए बाहर, क्या वैभव को मिलेगा मौका?

IND A vs NZ A: विवादित

IND A vs NZ A: विवादित अंपायरिंग के चलते 199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल

पाकिस्तान vs इंग्लैंड: शादाब खान के

पाकिस्तान vs इंग्लैंड: शादाब खान के DRS फैसले पर बवाल, लगे मैच फिक्सिंग के आरोप

शादाब खान 97 रन पर हुए

शादाब खान 97 रन पर हुए आउट, DRS ने पलटा फैसला; शतक जड़कर पाकिस्तान को दिलाई जीत - Video

शादाब खान के 113 रन से

शादाब खान के 113 रन से इंग्लैंड पस्त, बने 4 बड़े वनडे रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में MLB

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में MLB दिग्गजों के साथ दिखाया अपना बेसबॉल कौशल

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner