Header Banner

VIDEO: Virat Kohli के छक्के ने सिक्योरिटी गार्ड को पहुंचाई चोट

Ravi pic By - रविवार, नवंबर 24, 2024
Last Updated on नवंबर 24, 2024 02:18 अपराह्न
VIDEO: Virat Kohli के छक्के ने सिक्योरिटी गार्ड को पहुंचाई चोट

Virat Kohli VIDEO : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है। भारत ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए कंगारू गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। भारतीय पारी के दौरान स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के एक छक्के से ग्राउंड में ब्राउंडी पार मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को चोट लगी। वह दर्द में नजर आए। विराट कोहली पहली पारी में महज 5 रन बना पाए थे, लेकिन दूसरी पारी में अभी खबर लिखे जाने तक वह नाबाद 40 रन पर हैं।

IND vs AUS: Virat Kohli के छक्के ने सिक्योरिटी गार्ड को पहुंचाई चोट

विराट कोहली (Virat Kohli Six Hit Security Guard) ने पर्थ के मैदान पर जैसे ही अपने टेस्ट करियर का 29वां छक्का जड़ा तो उनका शॉट देखकर जहां हर कोई तारीफ करने वाला था, लेकिन स्टेडियम के एक सिक्योरिटी गार्ड को दर्द में देखकर हर कोई शांत रह गया। यह मामला भारतीय टीम की पारी के 100.4 ओवर का रहा, जब मिचेल स्टार्क की गेंद पर थर्ड मैन के ऊपर से कोहली ने छक्का जड़ा।

गेंद सीधे बाउंड्री रोप पर लगी, लेकिन वहां टप्पा खाने के बाद गेंद सिक्योरिटी गार्ड के सिर पर लगी। उस समय सिक्योरिटी गार्ड को दर्द में देखा गया। उन्होंने गेंद लगते ही सिर से अपनी टोपी निकाली और हाथ सिर पर रख लिए।

उन्हें दर्द में देखकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों ने उनका हाल चाल पूछा और तुरंत मेडिकल की टीम उनके पास पहुंची। विराट कोहली भी इस दौरान थोड़े घबरा गए और इशारों में भी उन्होंने भी गार्ड का हाल चाल पूछना चाहा। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

IND vs AUS 1st Test Day 3

भारतीय टीम की तरफ स केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बीच 201 रन की साझेदारी बनी। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 297 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से 161 रन बनाए। केएल राहुल 77 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से 25 रन निकले। लंच ब्रेक तक विराट कोहली और सुंदर ने भारत को 359 रन की बढ़त हासिल करने में मदद की।

Also Read: Yashasvi Jaiswal to Starc You're Too Slow after hitting him Four

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs NZ T20I: भारत के

IND vs NZ T20I: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने बनाई खास रणनीति

क्या रोहित-कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप

क्या रोहित-कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे? BCCI प्रमुख ने दिया बड़ा अपडेट

मैनचेस्टर यूनाइटेड XI बनाम कोमो: संभावित

मैनचेस्टर यूनाइटेड XI बनाम कोमो: संभावित लाइनअप, टीम समाचार और चोट से जुड़ी खबरें

AFG बनाम BAN तीसरा वनडे लाइव

AFG बनाम BAN तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-नेशन सीरीज का तीसरा मैच कहाँ देखें

एशियन पैरा गेम्स 2026: प्रवीण कुमार

एशियन पैरा गेम्स 2026: प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर मेडल

DC Spin Bowling Coach: अमित मिश्रा

DC Spin Bowling Coach: अमित मिश्रा बने दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाजी कोच

मैच फिक्सिंग में फंसा 29 साल

मैच फिक्सिंग में फंसा 29 साल का ये खिलाड़ी, मिली कड़ी सजा

AFG बनाम BAN तीसरा मैच पिच

AFG बनाम BAN तीसरा मैच पिच रिपोर्ट: शेख जायद स्टेडियम की पिच और मौसम का पूर्वानुमान

कंगारुओं के सामने दीवार बने बावुमा,

कंगारुओं के सामने दीवार बने बावुमा, जड़ा यादगार शतक

IND vs NZ पहला T20 लाइव

IND vs NZ पहला T20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner