ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार (9 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम की टक्कर न्यूजीलैंड से होगी. इस फाइनल से ठीक एक दिन पहले भारतीय फैन्स को एक झटका देने वाली खबर सामने आई है.
विराट कोहली चोटिल हो गए हैं. यह दावा पाकिस्तानी वेबसाइट जियो न्यूज ने किया है. उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोहली चोटिल हो गए. उनके घुटने के पास बॉल लगी. इसके बाद इतना दर्द हुआ कि कोहली को अपना प्रैक्टिस सेशन रोकना पड़ा.
कोहली को गेंद लगते ही भारतीय टीम के फिजियो ने तुरंत उनका उपचार किया, स्प्रे लगाया और पट्टी बांधी। हालांकि, टीम प्रबंधन ने पुष्टि की है कि चिंता की कोई बात नहीं है। कोहली फाइनल मैच में खेलने के लिए फिट हैं। कोहली ने चोट के बाद भले ही अभ्यास करना बंद कर दिया हो, लेकिन वे मैदान से बाहर नहीं गए। इस दौरान कोहली बस दूसरे खिलाड़ियों को अभ्यास करते हुए देख रहे थे। कोहली का फाइनल में टीम में होना बहुत जरूरी है, क्योंकि वे इस समय शानदार फॉर्म में हैं। इस बीच ब्रॉडकास्टर चैनल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कोहली फैन्स से अपील कर रहे हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में फाइनल देखने आएं।
विराट कोहली रन बनाते हुए 8 हजार से ज्यादा बल्लेबाजों का आंकड़ा पार कर चुके हैं। अगर इस फाइनल में उनका बल्ला चल गया और वह 46 रन बना लेते हैं तो वह ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं। जिसके बाद वह इस टूर्नामेंट में क्रिस गेल को पीछे छोड़ देंगे और शीर्ष पर भी आ जाएंगे। कोहली ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान (100*) और फिर ऑस्ट्रेलिया (84) के खिलाफ पारी खेली है और वह शानदार फॉर्म में भी हैं।
विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में 17 मैचों में 746 रन बनाए हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा रन हैं। ओवरऑल अब उनसे आगे सिर्फ़ क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 17 मैचों में 791 रन बनाए हैं। इसका मतलब है कि कोहली फ़ाइनल में 46 रन बनाते ही क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर महेला जयवर्धने हैं, जिन्होंने 22 मैचों में 742 रन बनाए हैं।
Also Read: IND vs NZ ड्रीम11 Prediction in Hindi, Champions Trophy 2025 Final Match
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match