IND vs BAN Test Match: बारिश के कारण दो दिन बर्बाद होने के बाद सोमवार को कानपुर में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच का खेल शुरू हो सका। मैच के चौथे दिन बारिश नहीं आई और मैदान भी खेलने लायक रहा जिसके चलते अंपायरों ने दोनों टीमों को मैदान पर उतारा। बांग्लादेश ने पहले सेशन में ही अपने विकेट खोने शुरू कर दिए। लेकिन सबसे बड़ा विकेट शाकिब अल हसन का रहा जिनका मोहम्मद सिराज ने हैरान करने वाले कैच लपका।
बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 107 रनों के साथ की थी। चौथे दिन उसने अपने बड़े विकेट खो दिए। सिराज ने बेहतरीन कैच पकड़ टीम की सबसे बड़ी उम्मीद शाकिब को पवेलियन की राह दिखाई। ये विकेट लिया अश्विन ने लेकिन अगर सिराज ने जो एफर्ट लगाया है वो नहीं लगाते तो ये विकेट नहीं मिल पाता।
Mohammad Siraj took an amazing catch by flying in the air: रवि अश्विन पारी का 56वां ओवर फेंक रहे थे। ये अश्विन का दिन का पहला ओवर था और इसी में वह सफलता हासिल करने में सफल रहे। शाकिब ने अश्विन के ओवर की आखिरी गेंद पर निकल कर मारने की कोशिश की। लेकिन उनका संतुलन सही नहीं रहा और उन्होंने एक ही हाथ से शॉट खेला। गेंद सही से बल्ले पर कनेक्ट नहीं हुई और हवा में गई। मिड ऑफ पर खड़े थे सिराज जिन्होंने अच्छे से गेंद को देखा और पीछे भागते हुए हवा में ही पीछे की तरफ डाइव मारते हुए गेंद को लपक लिया।
टीम इंडिया के सभी साथी इस कैच को देख हैरान रह गए। सभी ने सिराज को गले लगा लिया। शाकिब को भी यकीन नहीं हुआ कि सिराज ने ये कैच लपका। वह उदास होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 17 गेंदों का सामना कर नौ रन ही बनाए जिसमें दो चौके शामिल रहे।
Also Read: देखे वीडियो: बांग्लादेशी फैन को कुछ लोगों ने पीटा, रिपोर्ट
ताज़ा हिंदी समाचार
रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बने, स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं? राहुल द्रविड़ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला वनडे? देखें पूरा शेड्यूल
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत को हराया, PM शहबाज शरीफ हुए ट्रोल
IND vs NZ T20I: वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजी कौशल पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं
मोहाली में बिहार के क्रिकेटर पर तलवार से हमला
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन
टैलेंट खराब... युवराज सिंह ने अभिषेक और वैभव को ODI में मौका देने की मांग की
Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार

