MI vs SRH: आखिर इतने निराश क्‍यों नजर आए Rohit Sharma वायरल VIDEO

Ravi pic By - मंगलवार, मई 07, 2024
Last Updated on मई 07, 2024 01:19 अपराह्न
MI vs SRH: आखिर इतने निराश क्‍यों नजर आए Rohit Sharma वायरल VIDEO

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान डगआउट में निराश नजर आए। रोहित शर्मा के चेहरे के भाव उदास भरे दिखे और वो अपनी आंखों पर हाथ रखे सिर झुकाते हुए नजर आए। रोहित शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसे देखकर फैंस भी भावुक हो गए। रोहित शर्मा को लेकर फैंस ने एक से बढ़कर एक रिएक्‍शंस दिए।

मुंबई इंडियंस के स्‍टार ओपनर रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केवल 4 रन बनाकर डगआउट लौट गए। हैदराबाद के कप्‍तान पैट कमिंस ने विकेटकीपर क्‍लासेन के हाथों कैच आउट कराकर रोहित शर्मा की पारी का अंत किया।

मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो बेहद निराश नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा निराशा में अपनी आंखों पर हाथ रखे और सिर झुकाकर हिलाते हुए नजर आए। रोहित शर्मा का हाल देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए और एक से बढ़कर एक रिएक्‍शंस दिए।

Also Read: DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच कैसी होगी? जाने पिच का हाल

रोहित शर्मा का संघर्ष

रोहित शर्मा ने शुरुआती सात पारियों में 297 रन बनाए और पिछली पांच पारियों में वो केवल 33 रन बना सके। पिछले पांच मैचों में उनके स्‍कोर पर ध्‍यान दें तो उन्‍होंने क्रमश: 4, 11, 4, 8, 6 रन बनाए। यानी कि पांच मैचों में केवल 33 रन बनाए। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 से पहले रोहित शर्मा का खराब फॉर्म चिंता का सबब बन गया है।

मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने अपने आधिकारिक एक्‍स हैंडल पर रोहित शर्मा के फ्लॉप शो के बारे में कहा कि यह चिंता का विषय है। उन्‍होंने पोस्‍ट किया, रोहित शर्मा का फॉर्म अब थोड़ा चिंता का विषय है। पहली अपनी सात पारियों में उन्‍होंने 297 रन बनाए और अगली पांच पारियों में केवल 33 रन बनाए। अंत मजबूती से करने की जरुरत।

मुंबई इंडियंस की जीत

रोहित शर्मा भले ही फ्लॉप रहे हो, लेकिन सूर्यकुमार यादव (102*) के शतक की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 16 गेंदें शेष रहते 7 विकेट से मात दी। वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

Also Read: Why Did SRH BLOCK Warner? The Truth About Their Social Media Feud

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner