आईपीएल के पिछले सीजन में लखनऊ को हैदराबाद से मिली 10 विकेट की करारी शिकस्त मिली थी जिसके बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका और केएल राहुल के एनिमेटिड चैट वायरल हुई। इसके बाद ये अटकले तेज हो गई कि दोनों के बीच अनबन है। हालांकि राहुल ने पिछले महीने गोयनका से मुलाकात की थी जिससे ये उम्मीद कि जा रही कि केएल लखनऊ के साथ बने रह सकते हैं
KL Rahul RCB IPL 2025: आईपीएल 2025 ऑक्शन को लेकर अभी से तैयारियां जारी है। किस प्लेयर को रिटेन किया जा सकता है और किसे फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है, इसको लेकर दिग्गजों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। आईपीएल 2025 में केएल राहुल (KL Rahul) को लेकर भी चर्चा काफी चरम पर है। केएल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान रहेंगे या अगले सीजन में वह आरसीबी में वापसी करेंगे, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन ऑक्शन से पहले उनके
आरसीबी के साथ जुड़ने को लेकर खबरें उड़ रही है। इसी बीच केएल राहुल ने उनकी आरसीबी से जुड़ने की चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ी। आइए जानते हैं केएल राहुल ने क्या कहा?
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान KL Rahul ने आरसीबी में आईपीएल 2025 के लिए वापसी वाली खबरों को लेकर तगड़ा हिंट दिया। उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक फैन ने कहा कि मैं आरसीबी का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं लंबे समय से आरसीबी को फॉलो कर रहा हूं। आप पहले भी आरसीबी के लिए खेल चुके हैं। अब काफी अफवाहें उड़ रही हैं, लेकिन मैं कुछ नहीं कहूंगा। हां, मैं बस यही दुआ करूंगा कि आप आरसीबी में वापस आ जाएं और धमाल मचाएं।
फैन ने जैसे ही अपनी बात खत्म की तो वैसे ही केएल राहुल ने जवाब देते हुए कहा कि उम्मीद करते हैं। राहुल के इस जवाब से आरसीबी के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हर कोई सोशल मीडिया पर केएल राहुल के आरसीबी में जाने के लिए उनसे रिक्वेस्ट कर रहा है।
बता दें कि केएल राहुल ने आईपीएल में तीन सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की है और दो बार टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया है। लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।
लखनऊ को हैदराबाद से मिली 10 विकेट की करारी शिकस्त के बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका और केएल राहुल के एनिमेटिड चैट से अटकले तेज हो गई कि दोनों के रिश्तों में खटास आ गई है। हालांकि, राहुल ने पिछले महीने गोयनका से मुलाकात की थी, जिससे ये उम्मीद कि जा रही कि केएल लखनऊ के साथ बने रह सकते हैं।
Also Read: England became the first team in cricket history to play 600 cricket matches
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match