Header Banner

WPL 2027 रिटेंशन अपडेट, विदेशी खिलाड़ियों की सीमा, नीलामी की जानकारी और मैचों की तारीखें

kaif pic By - सोमवार, सितंबर 28, 2026
Last Updated on सितंबर 28, 2026 03:35 अपराह्न
WPL 2027 रिटेंशन अपडेट, विदेशी खिलाड़ियों की सीमा, नीलामी की जानकारी और मैचों की तारीखें

Image Source: X

WPL 2027 Retention Updates: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें संस्करण यानी 2027 सीजन को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पांचों फ्रेंचाइजियां आज अपनी रिटेन किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी करेंगी। क्रिकेट फैंस और फ्रेंचाइजियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कौन-सी टीम किस खिलाड़ी पर फिर से भरोसा जताती है और किसे नीलामी का रास्ता दिखाती है।

WPL 2027: स्क्वाड और विदेशी खिलाड़ियों के नियम

RCB WPL

Image Source: X

BCCI के नियमों के मुताबिक, कोई भी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है। इनमें से अधिकतम 6 विदेशी खिलाड़ियों को रखने की अनुमति होगी। रिटेंशन लिस्ट फाइनल होने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस टीम के पास ऑक्शन के लिए कितना पर्स बचा है।

WPL 2027 ऑक्शन और नए सीजन का शेड्यूल

WPL

Image Source: X

महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी अगले महीने यानी 28 अक्टूबर को कोच्चि में आयोजित की जाएगी। इसके बाद TATA WPL 2027 का मुख्य टूर्नामेंट अगले साल 14 जनवरी से शुरू होकर 7 फरवरी तक खेला जाएगा।

पांचों टीमों का गणित और आगामी रणनीति

Women Premier League WPL

Image Source: X

  • Royal Challengers Bengaluru (RCB): गत चैंपियन RCB अपने कोर स्क्वॉड और मुख्य खिलाड़ियों को बनाए रखना चाहेगी। हालांकि, टीम अपनी गहराई बढ़ाने के लिए ऑक्शन में नए चेहरों को भी शामिल करने की उत्सुकता दिखाएगी।
  • Mumbai Indians (MI): दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का दल पहले से काफी मजबूत माना जाता है, लेकिन पिछले सीजन के नतीजों और प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए टीम ऑक्शन में कुछ नए और युवा विकल्पों पर दांव लगा सकती है।
  • UP Warriorz: बीते सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली यूपी वारियर्स की टीम इस बार बड़े बदलावों के मूड में दिख सकती है। टीम प्रबंधन नई प्रतिभाओं को जोड़कर एक संतुलित और नया कॉम्बिनेशन बनाने की कोशिश करेगा।
  • Delhi Capitals & Gujarat Giants: इन दोनों ही टीमों के मुख्य प्रदर्शन में विदेशी खिलाड़ियों की भूमिका हमेशा अहम रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह दोनों फ्रेंचाइजियां अपने ओवरसीज स्लॉट का इस्तेमाल किस रणनीति और तालमेल के साथ करती हैं।

Also Read: IND vs WI 2nd ODI: Date, Time, Venue, and Full Match Schedule

ताज़ा हिंदी समाचार

एशियन गेम्स 2026: पिंकी

एशियन गेम्स 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में ब्रॉन्ज जीत रचा इतिहास

क्या भारत और पाकिस्तान

क्या भारत और पाकिस्तान एशियाई खेलों के सेमी-फ़ाइनल में आमने-सामने हो सकते हैं? पूरा शेड्यूल समझें।

रोहित शर्मा बस की

रोहित शर्मा बस की सीढ़ियों से फिसले, वायरल हुआ वीडियो

दीपक चाहर के ₹1.5

दीपक चाहर के ₹1.5 लाख के 3 बैट ग्राउंड से चोरी, क्रिकेटर ने लगाई गुहार

वह खिलाड़ी जिसने अपना

वह खिलाड़ी जिसने अपना पहला शतक बनाने में छह साल लगाए।

अफ़गानिस्तान का मैच रद्द:

अफ़गानिस्तान का मैच रद्द: भारत फिर भी कैसे सेमीफ़ाइनल में पहुँचा

विराट कोहली ने पहली

विराट कोहली ने पहली बार इस तरह का शतक लगाया।

पाकिस्तान को बिना मैच

पाकिस्तान को बिना मैच खेले ही मिला सेमीफाइनल का टिकट

एशियन गेम्स 2026: IND

एशियन गेम्स 2026: IND बनाम AFG लाइव स्ट्रीमिंग, भारत बनाम अफ़गानिस्तान QF2 लाइव कैसे देखें

हरिता भद्रा ने 200

हरिता भद्रा ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज, 8 साल का इंतजार खत्म

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner