WTC Final 2023 से पहले मुश्किल में कंगारू टीम
दरअसल, विश्व टेस्ट चैंपियन के फाइनल 2023 में गेंदों में बदलाव देखने को मिल सकता है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में ड्यूक बॉल का इस्तेमाल होने की जानकारी दी है। बता दें कि इंग्लैंड में इसी गेंद का इस्तेमाल होता है। ऐसे में फाइनल में इसी गेंद से मैच खेलने की उम्मीद की जा रही है।
WTC Final 2023 से पहले मुश्किल में कंगारू टीम : आईपीएल 2023 के खत्म होने में अब महज 5 दिनों का समय बाकी रहता है। 28 मई को फैंस को आईपीएल 2023 की चैंपियन टीम का नाम पता चल जाएगा। इसके बाद भारतीय फैंस की निगाहें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पर होगी, जिसका आगाज 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द ओवल मैदान पर खेला जाएगा।
इस बीच WTC Final 2023 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए एक परेशानी वाली खबर सामने आई है। बता दें कि बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जो गेंद इस्तेमाल होने वाली है उसको लेकर एक खुलासा किया है।
कुछ समय पहले रिकी पोंटिंग ने ये बयान दिया था कि टीम WTC Final में कूकाबूरा गेंद को इस्तेमाल करेगी, लेकिन उनके इस बयान को खारिज करते हुए बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि ड्यूक गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया टीम को कैसे होगी दिक्कत?
बीसीसीआई के एक आधिकारी के जरिए ये जानकारी मिली है कि मैच ड्यूक गेंद से ही खेला जाएगा। अधिकारी ने कहा, नहीं हम ड्यूक गेंदों से खेला जाएगा। भारतीय गेंदबाजों को आईपीएल में ड्यूक गेंद इसलिए दी गई थी, ताकि वह WTC फाइनल की तैयारी कर सकें। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को इस गेंद से खेलने का प्रैक्टिस है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को नहीं है। उन्होंने साथ ही कहा कि हमने गेंद में कोई भी बदलाव के बारे में कुछ नहीं सुना। मुझे नहीं पता रिकी पोंटिंग को कहा से ये जानकारी मिल गई।
भारतीय टीम के सपोर्टिंग स्टाफ और कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए रवाना
आईपीएल 2023 की लीग स्टेज मुकाबले खत्म होने के बाद भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी कर रही है। ऐसे में कुछ खिलाड़ी आईपीएल 2023 में अपनी टीम के बाहर होने के बाद इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए है। सीनियर प्लेयर विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और आर अश्विन भी टीम के साथ जल्द ही जुड़ने वाले है।
ताज़ा हिंदी समाचार
FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 को TV और ऑनलाइन कहाँ देखें
अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने; तूफानी शतक का मिला इनाम
भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क में जुटेंगे 40 हजार दर्शक
वसीम अकरम का इंटरव्यू: रोल मॉडल, सबसे कठिन बल्लेबाज और भारत के साथ प्रतिद्वंद्विता
ICC ने विल जैक्स के साथ तीखी बहस करने पर हारिस रऊफ पर जुर्माना लगाया
IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें
नीरज यादव सुसाइड: 3 बार के एशियन गोल्ड मेडलिस्ट की मौत से खेल जगत में शोक
21 साल के प्रियांशु मोलिया ने ठोके नाबाद 321 रन, रणजी में रचा इतिहास
IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे पिच रिपोर्ट: BCA स्टेडियम की पिच और मौसम का पूर्वानुमान
ICC महिला रैंकिंग: स्मृति मंधाना ने ICC महिला वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवाया

