ब्रेट ली ने शुभमन गिल के तारीफों के बांधे पुल

Arjit pic By - मंगलवार, मई 23, 2023
Last Updated on मई 23, 2023 06:22 अपराह्न
ब्रेट ली ने शुभमन गिल  के तारीफों के बांधे पुल

Brett Lee praise Shubman Gill after his ton against RCB :शुभमन गिल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतक जमाकर क्रिकेट जगत का दिल जीता है। ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व दिग्‍गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने शुभमन गिल की जमकर तारीफ की।

गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल ने मौजूदा आईपीएल में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। गिल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतक जमाकर विराट कोहली की शतकीय पारी पर पानी फेरा और गुजरात टाइटंस को यादगार जीत दिलाई।

शुभमन गिल की पारी से ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली काफी प्रभावित हुए। जिओ सिनेमा में बतौर विशेषज्ञ पैनल में शामिल ब्रेट ली ने गिल की तारीफों के पुल बांधे। ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ''शुभमन गिल ने अपनी पारी के दौरान तीन छक्‍के जड़े। उन्‍होंने जिस तरह लेग साइड में शॉट खेले, वो मुझे बहुत पसंद आए। उनके शॉट्स में ताकत थी। वो ऐसा इसलिए कर सके क्‍योंकि उनकी कलाई मजबूत है और उन्‍होंने शानदार टाइमिंग के साथ शॉट खेले।

शुभमन गिल IPL 2023 सीजन में प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में अब तक 14 मैचों में 680 रन बनाए, जिसमें दो शतक और 4 अर्धशतक शामिल है। गिल की औसत 36.34 की रही और उनका स्‍ट्राइक रेट 131.43 का रहा। गुजरात टाइटंस को मंगलवार को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ पहला क्‍वालीफायर मुकाबला खेलना है और ऐसे में गत चैंपियन को अपने ओपनर से एक बार फिर धमाकेदार शुरुआत की उम्‍मीद रहेगी

कोहली की तारीफ

इस दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान अनिल कुंबले ने विराट कोहली की तारीफ की और उनकी पारी की अहमियत को समझाया। भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच अनिल कुंबले ने कहा, ''आप वो जुनून और भूख देख सकते थे। यह पारी आरसीबी के लिए जरूरी थी क्‍योंकि अन्‍य कोई बल्‍लेबाज नहीं चला। फाफ डू प्‍लेसी बहुत अच्‍छे खिलाड़ी हैं, लेकिन जल्‍दी आउट हो गए। उनके आउट होते ही विराट कोहली पर दबाव आ गया। मगर उस दबाव और जिम्मेदारी के बावजूद उन्‍होंने शतक जमाया।

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner