गौतम गंभीर ने T20 World Cup 2024 के लिए अपना कप्तान चुना

Ravi pic By - शनिवार, नवंबर 25, 2023
Last Updated on नवंबर 25, 2023 04:19 अपराह्न
गौतम गंभीर ने T20 World Cup 2024 के लिए अपना कप्तान चुना

भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए भारतीय टीम के कप्‍तान के लिए अपनी पसंद बताई है। गौतम गंभीर ने कहा कि रोहित शर्मा को ही अगले साल टी20 वर्ल्‍ड कप में भारतीय टीम का कप्‍तान बने रहना चाहिए।

गौतम गंभीर ने स्‍टार स्‍पोर्ट्स से बातचीत में ध्‍यान दिलाया कि भले ही हार्दिक पांड्या पिछले साल से भारतीय टी20 टीम की कमान संभाल रहे हो, लेकिन वेस्‍टइंडीज और अमेरिका की संयुक्‍त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप में रोहित शर्मा को कप्‍तानी करनी चाहिए। गंभीर ने साथ ही कहा कि टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों को भारतीय टीम में चुना जाना चाहिए।

गौतम गंभीर ने क्‍या कहा

रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों को चुना जाना चाहिए। मैं चाहता हूं कि टी20 वर्ल्‍ड कप में रोह‍ित शर्मा भारतीय टीम की कप्‍तानी करते हुए नजर आएं। हां, हार्दिक पांड्या ने टी20 इंटरनेशनल मैचो में कप्‍तानी की, लेकिन मैं अब भी चाहता हूं कि टी20 वर्ल्‍ड कप में रोहित शर्मा की कप्‍तानी करें।

Gautam Gambhir

वनडे वर्ल्‍ड कप में रोहित शर्मा ने दिखाया कि वो बल्‍लेबाजी में क्‍या कर सकते हैं। अगर रोहित शर्मा का चयन होता है तो विराट कोहली को अपने आप ही चुना जाएगा। अगर रोहित शर्मा टी20 वर्ल्‍ड कप खेलने का फैसला लेते हैं तो उन्‍हें कप्‍तान के रूप में चुना जाना चाहिए न कि केवल बल्‍लेबाज के रूप में।

सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं, जिनके नेतृत्‍व में मेजबान टीम ने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में रिकॉर्ड जीत दर्ज की। भारत ने पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

Also Read: World Cup Final Made a Unique Record in television

ताज़ा हिंदी समाचार

IND-W vs SL-W Highlights:

IND-W vs SL-W Highlights: भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

ENG बनाम SL 1st

ENG बनाम SL 1st ODI, पिच रिपोर्ट: रिवरसाइड ग्राउंड पिच रिपोर्ट और मौसम का पूर्वानुमान

भारत की बेटियों ने

भारत की बेटियों ने जीता गोल्ड; महिला क्रिकेट फ़ाइनल में श्रीलंका को करारी शिकस्त दी।

India vs Japan T20I

India vs Japan T20I Highlights: भारत ने जापान को 2 रन से हराया

IND vs JPN 5-ओवर

IND vs JPN 5-ओवर का मुकाबला: भारत को 32-4 पर रोकने के बाद जापान को जीत के लिए 33 रन चाहिए

एशियन गेम्स 2026 बैडमिंटन:

एशियन गेम्स 2026 बैडमिंटन: भारत की महिला टीम जापान से 3-1 से हारी

भारत बनाम जापान T20I

भारत बनाम जापान T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs JPN एकमात्र T20I मैच

पाकिस्तान की महिला क्रिकेट

पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने 12 साल बाद मेडल जीता।

भारत महिला बनाम श्रीलंका

भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला मैच का लाइव स्कोरकार्ड, IND-W vs SL-W मैच

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रनों से हराकर एशियाई खेलों 2026 में कांस्य पदक जीता

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner