जूनियर टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका में जारी अंडर-19 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। टीम ने गुरुवार को आयरलैंड को 201 रन से हराया। इस जीत से टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 84 रन से हराया था।
ब्लोमफोंटेन में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 301 रन बनाए। 302 रन का टारगेट चेज करने उतरी आयरलैंड की टीम 29.4 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई। मुशीर खान प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 118 रन की शतकीय पारी खेली।
मुशीर खान की शतकीय पारी, 3 अहम साझेदारी की मुशीर खान ने 106 बॉल पर 118 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 111.32 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। मुशीर ने दूसरे विकेट के लिए अर्शिन कुलकर्णी के साथ 48, तीसरे विकेट के लिए उदय सहारन के साथ 156 और चौथे विकेट के लिए अरवेल्ली अवनीश राव के साथ 41 रन की पार्टनरशिप की।
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match
T20 World Cup 2026: AUS vs IRE Dream11 Prediction in Hindi, 14th T20 Match
T20 World Cup 2026: PAK vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 12th T20 Match