Jos Buttler and Will Jacks will no longer return to IPL 2025

Ravi pic By - बुधवार, मई 14, 2025
Last Updated on मई 14, 2025 10:05 पूर्वाह्न
Jos Buttler and Will Jacks will no longer return to IPL 2025

भारत-पाक युद्ध के कारण एक हफ्ते के लिए स्थगित हुए आईपीएल-2025 का नया शेड्यूल सामने आ गया है। बीसीसीआई ने सोमवार देर रात इसकी घोषणा की और कहा कि लीग 17 मई से फिर से शुरू होगी। लेकिन अब इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी इसमें शायद ही खेलते नजर आएंगे। उनके खेलने की संभावना न के बराबर नजर आ रही है और इसकी वजह इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड का एक फैसला है।

इंग्लैंड को 22 मई से जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। यह मैच ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। इसके बाद इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज 29 मई से और टी20 सीरीज 6 जून से शुरू होनी है।

England Squad Announced Against Zimbabwe

इंग्लैंड ने इन सभी सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। नए कप्तान हैरी ब्रूक टीम की कमान संभालेंगे। चयनकर्ताओं ने टीम में पांच ऐसे खिलाड़ियों को चुना है जो आईपीएल-2025 में खेल रहे हैं, जिसमें जोस बटलर गुजरात टाइटन्स का हिस्सा हैं। जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं, विल जैक्स मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं, जैकब बेथेल आरसीबी का हिस्सा हैं। वहीं फिल साल्ट का भी चयन हुआ है, लेकिन वे टी20 टीम में हैं जिसकी शुरुआत 6 जून से होगी जबकि आईपीएल फाइनल 3 जून को खेला जाएगा।

जोस बटलर, आर्चर, जैक्स और बेथेल को वनडे टीम में चुना गया है। बेथेल, बटलर, जैक्स को टी20 टीम में भी चुना गया है। साल्ट और जेमी ओवरटन भी टी20 टीम में हैं। ओवरटन को वनडे टीम में भी चुना गया है। वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं, लेकिन यह टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और इस वजह से ओवरटन को कोई परेशानी नहीं होगी।

Gujarat and RCB England players will not return

जोश बटलर और बेथेल अगर नहीं आते हैं तो इससे गुजरात और आरसीबी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ये दोनों ही टीमें प्लेऑफ के करीब खड़ी हैं। गुजरात की सफलता में बटलर ने अहम भूमिका निभाई है। वहीं फिल साल्ट के चोटिल होने के बाद आरसीबी ने बेथेल को मौका दिया और वे प्रभावित करने में सफल रहे। इसलिए आरसीबी उन्हें खोना नहीं चाहेगी। जहां तक ​​आर्चर की बात है तो राजस्थान भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुका है। उन्हें भी आईपीएल खेलने के बाद अपने देश के लिए खेलने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

Also Read: Tata IPL 2025 action is set to resume on May 17

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner