Header Banner

ऋतुराज गायकवाड़ के टीम से बाहर होने के बाद भड़का MS Dhoni का पुराना दोस्त

Ravi pic By - रविवार, जुलाई 21, 2024
Last Updated on जुलाई 22, 2024 12:11 अपराह्न
ऋतुराज गायकवाड़ के टीम से बाहर होने के बाद भड़का MS Dhoni का पुराना दोस्त

श्रीलंका दौर के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। इस दौरे पर ऋतुराज गायकवाड़ को जगह नहीं मिली है। वह जिम्बाब्वे दौरे पर टीम में थे लेकिन श्रीलंका नहीं जाएंगे। इस बात पर कोई लोगों ने निराशा जाहिर की है। अब एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स और टीम इंडिया में खेल चुके भारत के पूर्व बल्लेबाज ने गायकवाड़ को न चुने जाने को लेकर आपत्ति जाहिर की है और इस फैसले की जमकर आलोचना की है।

गायकवाड़ को भारत का भविष्य माना जा रहा है। उनकी कप्तानी में भारत ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। वह घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा कर रहे हैं। आईपीएल में भी वह जमकर रन बना रहे हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हैं और टीम के कप्तान हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे दौरे पर भी अच्छा किया था लेकिन फिर भी श्रीलंका दौरे के लिए उन्हें वनडे और टी20 दोनों टीमों से बाहर कर दिया गया।

गायकवाड़ श्रीलंका दौरे से बाहर क्यों हैं?

धोनी की कप्तानी में खेल चुके तमिलनाडु के सुब्रामण्यम बद्रीनाथ ने गायकवाड़ के बाहर करने के फैसले की आलोचना की है। उनका इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि टीम इंडिया में अगर सेलेक्शन चाहिए तो शरीर पर टैटू, बॉलीवुड एक्ट्रैस से रिलेशन जैसी चीजें होनी चाहिए। टाइम्स ऑफ इंडिया ने ब्रदीनाथ के हवाले से लिखा है, जब रिंकू सिंह, ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी टीम में नहीं चुने जाते तो लगता है कि टीम में सेलेक्ट होने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस से रिलेशन, अच्छा मीडिया मैनेजर, शरीर पर टैटू होने चाहिए।

रिंकू सिंह को श्रीलंका दौरे के लिए टी20 टीम में तो जगह मिली है लेकिन वनडे टीम में उनका नाम नहीं है।

इस दौर के लिए सूर्यकुमार यादव को भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम सेलेक्शन की हालांकि जमकर आलोचना हो रही है। इस दौरे के लिए रियान पराग को दोनों टीमों में जगह मिली है जबकि जिम्बाब्वे दौरे पर उनका प्रदर्शन खराब था। सूर्यकुमार को टी20 में तो कप्तानी सौंप दी गई है लेकिन वनडे टीम में उनका नाम नहीं है। हार्दिक पांड्या को भी वनडे टीम से बाहर रखा गया है।

Also Read: Why was Hardik Pandya dropped as T20 captain and Suryakumar Yadav named captain?

ताज़ा हिंदी समाचार

17 ओवर में ही वनडे मैच

17 ओवर में ही वनडे मैच जीती टीम इंडिया, वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप

Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर

Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में लिया संन्यास

पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026: SL बनाम

पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026: SL बनाम ENG मैच 6 - पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और भविष्यवाणी

FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव

FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 को TV और ऑनलाइन कहाँ देखें

अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने;

अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने; तूफानी शतक का मिला इनाम

भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क

भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क में जुटेंगे 40 हजार दर्शक

वसीम अकरम का इंटरव्यू: रोल मॉडल,

वसीम अकरम का इंटरव्यू: रोल मॉडल, सबसे कठिन बल्लेबाज और भारत के साथ प्रतिद्वंद्विता

ICC ने विल जैक्स के साथ

ICC ने विल जैक्स के साथ तीखी बहस करने पर हारिस रऊफ पर जुर्माना लगाया

IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे लाइव

IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

नीरज यादव सुसाइड: 3 बार के

नीरज यादव सुसाइड: 3 बार के एशियन गोल्ड मेडलिस्ट की मौत से खेल जगत में शोक

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner