Header Banner

IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स कोचिंग स्टाफ में शामिल हो सकते हैं VVS Laxman: रिपोर्ट्स

Kaif pic By - रविवार, जुलाई 21, 2024
Last Updated on जुलाई 21, 2024 03:22 अपराह्न
IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स कोचिंग स्टाफ में शामिल हो सकते हैं VVS Laxman: रिपोर्ट्स

VVS Laxman may join Lucknow Super Giants coaching staff in IPL 2025: ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) से आईपीएल 2025 के लिए टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल होने के लिए संपर्क साधा है। हालांकि, 55 वर्षीय लक्ष्मण इस समय नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के हेड हैं, लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि वह सितंबर 2024 में समाप्त होने वाले अपने काॅन्ट्रैक्ट को रिन्यू नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि जब राहुल द्रविड़ का हेड कोच के रूप में टीम इंडिया के साथ कार्यकाल खत्म हुआ था, तो बीसीसीआई लक्ष्मण को टीम इंडिया का नया कोच बनाने वाली थी, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। लक्ष्मण ने इसके पीछे व्यक्तिगत कारणों को बताया और कहा कि वह 10 महीने टीम के साथ ट्रैवल नहीं कर सकते हैं।

साथ ही आपको बता दें कि आईपीएल में कोचिंग करने का लक्ष्मण को खासा अनुभव है। एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद से वीवीएस लक्ष्मण काफी समय तक जुड़े रहे थे। इसके अलावा लक्ष्मण के अनुभव और स्किल को देखते हुए कोई भी आईपीएल टीम उन्हें टीम के मैनेजमेंट ग्रुप में शामिल कर सकती है।

Justin Langer is the head coach right now

आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जस्टिन लैंगर को हेड कोच नियुक्त किया था। हालांकि, आगामी सीजन से पहले इस बात की संभावना है कि फ्रेंचाइजी लैंगर से किनारा कर सकती है। तो वहीं लक्ष्मण एलएसजी के साथ बल्लेबाजी कोच, मेंटर या हेड कोच के रूप में जुड़ सकते हैं।

साथ ही एनसीए हेड के रूप में वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर रिप्लेस करते हुए नजर आ सकते हैं, जो भारतीय क्रिकेट से साल 2012 से जुड़े हुए हैं। तो वहीं हाल में ही लक्ष्मण टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान कोचिंग करते हुए नजर आए थे, जहां भारत ने मेजबान टीम के खिलाफ 4-1 से जीत हासिल की थी।

Also Read: GM vs JK Pitch Report: आर प्रेमदासा इंटरनेशनल स्टेडियम, कोलंबो की पिच कैसी होगी?

ताज़ा हिंदी समाचार

17 ओवर में ही वनडे मैच

17 ओवर में ही वनडे मैच जीती टीम इंडिया, वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप

Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर

Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में लिया संन्यास

पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026: SL बनाम

पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026: SL बनाम ENG मैच 6 - पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और भविष्यवाणी

FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव

FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 को TV और ऑनलाइन कहाँ देखें

अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने;

अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने; तूफानी शतक का मिला इनाम

भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क

भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क में जुटेंगे 40 हजार दर्शक

वसीम अकरम का इंटरव्यू: रोल मॉडल,

वसीम अकरम का इंटरव्यू: रोल मॉडल, सबसे कठिन बल्लेबाज और भारत के साथ प्रतिद्वंद्विता

ICC ने विल जैक्स के साथ

ICC ने विल जैक्स के साथ तीखी बहस करने पर हारिस रऊफ पर जुर्माना लगाया

IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे लाइव

IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

नीरज यादव सुसाइड: 3 बार के

नीरज यादव सुसाइड: 3 बार के एशियन गोल्ड मेडलिस्ट की मौत से खेल जगत में शोक

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner