भारत के शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट (हंगरी) में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में 88.77 मीटर थ्रो करके फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ने आगामी ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया जो 2024 में पेरिस में आयोजित किया जाएगा।
ग्रुप ए क्वालीफायर में रखे गए, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने अपने पहले प्रयास में 88.77 मीटर का भारी थ्रो दर्ज किया, जो 83.00 मीटर के क्वालीफाइंग मार्क को पार कर गया।
विश्व के शीर्ष क्रम के भाला फेंक खिलाड़ी के रूप में चैंपियनशिप में जाने वाले नीरज ने अपना दूसरा और तीसरा प्रयास नहीं किया। इस जबरदस्त थ्रो के साथ, नीरज ने 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
बुडापेस्ट 2023, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 19वें संस्करण, पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता फाइनल का क्वालीफाइंग कट 83.00 मीटर निर्धारित किया गया है।
पिछले साल, 25 वर्षीय टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता ने यूजीन में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। नीरज पहले ही ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वह डायमंड लीग विजेता भी हैं।
रविवार को होने वाले फाइनल में कम से कम 12 खिलाड़ी उतरेंगे। नीरज के हमवतन डीपी मनु और किशोर जेना ग्रुप बी में भाग लेंगे। सत्ताईस भारतीय एथलीट बुडापेस्ट 23 में 15 स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
चैम्पियनशिप में नीरज के आलावा मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन एंडरसन पीटर्स, लंदन 2012 ओलिंपिक चैम्पियन त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट, जर्मनी के वर्ल्ड नंबर 2 जूलियन वेबर और पाकिस्तान के अरशद नदीम शामिल हैं।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की शुरुआत 1983 से हुई। भारतीय एथलीटों ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अब तक केवल दो पदक जीते हैं। अंजू बॉबी जॉर्ज पेरिस 2003 में महिलाओं की लॉन्ग जंप में कांस्य पदक के साथ वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं थीं।
ताज़ा हिंदी समाचार
टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका! चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल
Asian Games 2026: क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत का सामना अफगानिस्तान से
विराट कोहली वायरल वीडियो: अभ्यास में क्यों दिखे गुस्से में?
एशियन गेम्स 2026: भारत ने ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड
वेस्टइंडीज क्रिकेट आर्थिक संकट में, खिलाड़ियों की सैलरी 25% कटी
एशियन गेम्स 2026: भारत ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3P में जीता सिल्वर
सावन बरवाल ने एशियन गेम्स 2026 मैराथन में भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल
गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता
हार्दिक पांड्या, बुमराह की फिटनेस और संजू सैमसन को बाहर करने पर गौतम गंभीर: 2027 वनडे वर्ल्ड कप का प्लान
NCR T20 लीग 2026: श्रीलंका स्टार थिलान थुषारा संभालेंगे गुरुग्राम ग्लेडियेटर्स की कमान

