HERE - news - ricardo-powell-scored-a-stormy-century-in-legend-league-cricket - -
लीजेंड्स लीग क्रिकेट में गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इंडिया कैपिटल्स ने रिकार्डो पावेल की शतकीय पारी से सीजन की पहली जीत दर्ज की। साउदर्न सुपर स्टार्स ने पहले खेलते हुए इंडिया कैपिटल्स को 164 रनों का लक्ष्य दिया। इंडिया कैपिटल्स ने 16.4 ओवर में ही 167 रन बनाकर मुकाबले को सात विकेट से जीत लिया।
शनिवार को देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया कैपिटल्स और साउदर्न सुपर स्टार्स के बीच मुकाबला खेला गया। इंडिया कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले खेलने उतरी साउदर्न सुपर स्टार्स के उपुल थरंगा और दिलशान मुनावीरा की जोड़ी टीम को ठोस शुरुआत नहीं दिला पाई।
इंडिया कैपिटल्स को रिकार्डो पावेल ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन दूसरे छोर से गौतम गंभीर (तीन) और गनेस्वरा राव बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद रिकार्डो पावेल और क्रीक एडवर्ड ने तीसरे विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी बनाकर इंडिया कैपिटल्स को जीत के करीब ला दिया।
इंडिया कैपिटल्स ने 16.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। रिकार्डो पावेल ने 57 गेंदों में 10 छक्के और 6 चौकों की मदद से बनाए 100 रनों की पारी खेली। क्रीक एडवर्ड ने 35 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए।
दिलशान चौथे ओवर की चौथी गेंद पर चार रन बनाकर रस्टी थेरान को कैच थमा बैठे। इसके बाद थरंगा 19 रन बना पवेलियन लौटे। श्रीवत्स गोस्वामी और रॉस टेलर भी 24-24 रन बना आउट हो गए। हालांकि चतुरंगा डीसिल्वा ने 34 बाल पर 56 रनों की नाबाद पारी खेल टीम के स्कोर को 20 ओवर में छह विकेट खोकर 163 तक पहुंचाया। इंडिया कैपिटल्स के लिए जान रस्टी थेरोन और एस्ले नर्स ने दो-दो विकेट झटके।
Also Read: World Cup Final Made a Unique Record in television
ताज़ा हिंदी समाचार
सैम कुरेन फिटनेस समस्याओं के कारण पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं
महिला एशिया कप 2026 शेड्यूल घोषित: दुबई में 5 सितंबर के लिए भारत बनाम पाकिस्तान सेट
अजिंक्य रहाणे की जगह कौन लेगा? हार्दिक पंड्या KKR कप्तानी विकल्प के रूप में उभरे
LNS बनाम MIL मैच 23, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कैसे देखें, 6 अगस्त 2026
IND vs SL 2026: भारत के खिलाफ़ पहले टेस्ट में कुसल मेंडिस का खेलना संदिग्ध
DPL 2026: सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने 50 गेंदों में 95 रन बनाए
CWG 2026 Controversy: ग्लासगो में युगांडा और पाकिस्तान के बॉक्सर लापता
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर पाकिस्तान ने इतिहास रच दिया
TRT बनाम BPH लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर द हंड्रेड मैच 22 लाइव कैसे देखें
ICC World Cup 2027 का शेड्यूल, तारीखें और क्वालिफ़िकेशन के नियम

