दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज कल यानी 28 जून से शुरू होगी। पहला मैच बुलावायो के क्वीन स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए टेम्बा बावुमा को टीम में शामिल नहीं किया गया है। बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता था। हालांकि, अब उनकी जगह भारतीय मूल के केशव महाराज को कप्तान बनाया गया है।
बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया था। इस दौरान बावुमा चोटिल हो गए थे। बावुमा की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। इसके कारण बावुमा जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे।
टेम्बा बावुमा की अनुपस्थिति में दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी भारतीय मूल के केशव महाराज को दी गई है। केशव के पूर्वज भारत से थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केशव के पूर्वज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से थे। वे साल 1874 में दक्षिण अफ्रीका चले गए थे। दक्षिण अफ्रीका के डरबन में पैदा होने के बावजूद केशव अपने देश की जड़ों से जुड़े हुए हैं। वे भगवान हनुमान के भक्त हैं। हर भारतीय की तरह केशव भी भारत के सभी त्योहार मनाते हैं।
बावुमा के अलावा एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी जैसे सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इन सभी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इनकी जगह टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। जिसमें डेवाल्ड ब्रेविस, लुआन डी प्रीटोरियस और क्वेन एमफाका का नाम शामिल है।
साउथ अफ्रीका प्लेइंग-11: टोनी डी जोर्जी, मैथ्यू ब्रीत्जके, वियान मुल्डर, डेविड बेडिंघम, लुआन डी प्रिटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज (कप्तान), कोडी यूसुफ, क्वेन मफाका.
Also Read: England team announced for the second Test against India
ताज़ा हिंदी समाचार
शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20I में भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के
ज़िम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, ZIM vs AUS मैच
भारतीय निशानेबाजों का कमाल, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में देश की कराई ‘चांदी’
IND-W बनाम BAN-W लाइव स्ट्रीमिंग: महिला एशियाई खेल 2026 सेमी फ़ाइनल 2 लाइव कैसे देखें
IND vs WI ODI: इरफ़ान पठान चाहते हैं कि यशस्वी जायसवाल प्लेइंग XI में हों।
नीरज चोपड़ा हुए भावुक, एशियन गेम्स 2026 से बाहर होकर बोले- ‘मैं ठीक नहीं हूं’
BCCI की 95वीं AGM की मुख्य बातें: IPL 2027 पर अहम फ़ैसले, शताब्दी वर्ष और बड़े सुधार
रेप केस में 36 दिन बाद अभिषेक पोरेल को मिली जमानत
एडम ज़म्पा ने 200 वनडे विकेट पूरे किए: शेन वॉर्न के साथ ऑस्ट्रेलिया के खास क्लब में शामिल हुए।
एशियन गेम्स 2026 लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में कब और कहां देखें लाइव?

