Kya CSK Mein Hogi Sanju Samson Ki Entry, Kya Hai Sach?

Ravi pic By - शुक्रवार, जून 27, 2025
Last Updated on जून 27, 2025 10:58 अपराह्न
Kya CSK Mein Hogi Sanju Samson Ki Entry, Kya Hai Sach?

IPL 2025 को समाप्त हुए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन अभी से अगले सीजन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. पिछले दिनों खबर सामने आई है कि बहुत जल्द चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ट्रेड हो सकता है. यह ट्रेड की खबर संजू सैमसन से जुड़ी है, जो 2021 सीजन से ही राजस्थान टीम की कप्तानी करते आ रहे हैं. अफवाहें सिर्फ सैमसन से जुड़ी नहीं हैं, सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि CSK के 2 खिलाड़ी राजस्थान टीम में जा सकते हैं. आखिर इस मामले की सच्चाई क्या है? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि संजू सैमसन IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल सकते हैं. सैमसन को सीएसके में भेजने के लिए राजस्थान रॉयल्स, रविचंद्रन अश्विन और शिवम दुबे को ट्रेड कर सकती है. जैसे ही अफवाह उड़ी, तभी से कुछ लोग इसे फेक बता रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने अश्विन और दुबे को RR टीम से जोड़कर प्लेइंग इलेवन तक तैयार करनी शुरू कर दी है.

Kya Hai Sach?

आर अश्विन ने IPL 2025 में CSK में वापसी की थी, जिन्हें टीम ने मेगा ऑक्शन में 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. वहीं शिवम दुबे 2022 से ही चेन्नई टीम के लिए खेल रहे हैं. आपको बता दें कि अभी तक संजू सैमसन ने खुद ऐसे किसी ट्रेड की पुष्टि करना तो दूर की बात, ऐसा कोई संकेत भी नहीं दिया है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने भी ऐसे किसी ट्रेड पर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. इससे फिलहाल CSK-RR के बीच ट्रेड के दावे झूठ हैं.

संजू सैमसन के सीएसके में शामिल होने की अफवाह भी एमएस धोनी से जुड़ी हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर धोनी आईपीएल से संन्यास लेते हैं तो उनकी जगह सैमसन सीएसके टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, लेकिन ये सभी खबरें महज अफवाह हैं।

ताज़ा हिंदी समाचार

शेफाली वर्मा ने रचा

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20I में भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के

ज़िम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा

ज़िम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, ZIM vs AUS मैच

भारतीय निशानेबाजों का कमाल,

भारतीय निशानेबाजों का कमाल, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में देश की कराई ‘चांदी’

IND-W बनाम BAN-W लाइव

IND-W बनाम BAN-W लाइव स्ट्रीमिंग: महिला एशियाई खेल 2026 सेमी फ़ाइनल 2 लाइव कैसे देखें

IND vs WI ODI:

IND vs WI ODI: इरफ़ान पठान चाहते हैं कि यशस्वी जायसवाल प्लेइंग XI में हों।

नीरज चोपड़ा हुए भावुक,

नीरज चोपड़ा हुए भावुक, एशियन गेम्स 2026 से बाहर होकर बोले- ‘मैं ठीक नहीं हूं’

BCCI की 95वीं AGM

BCCI की 95वीं AGM की मुख्य बातें: IPL 2027 पर अहम फ़ैसले, शताब्दी वर्ष और बड़े सुधार

रेप केस में 36

रेप केस में 36 दिन बाद अभिषेक पोरेल को मिली जमानत

एडम ज़म्पा ने 200

एडम ज़म्पा ने 200 वनडे विकेट पूरे किए: शेन वॉर्न के साथ ऑस्ट्रेलिया के खास क्लब में शामिल हुए।

एशियन गेम्स 2026 लाइव

एशियन गेम्स 2026 लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में कब और कहां देखें लाइव?

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner