रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की मजेदार ड्राइंग की, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आरसीबी का यूट्यूब पर पोडकास्ट रिलीज हुआ, जिसमें पिक्शनरी के तहत मंधाना ने यह ड्राइंग बनाई। हेड टू हेड गेम के दौरान स्मृति मंधाना को विराट कोहली की ड्राइंग बनानी थी। मंधाना ने अपने प्रतिस्पर्धी मिस्टर नेग्स (दानिश सैत) को क्राउन बनाकर दिखाया, जिसे प्रेजेंटर कम कमेडियन नहीं पहचान सके। फिर मंधाना ने कार्टून कैरेक्टर ड्रॉ किया।
जब दाढ़ी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि लुक पूरा करने के लिए यह जोड़ा है। दोनों ने फिर ड्रॉइंग के साथ फोटो खिंचवाया और आरसीबी की कप्तान अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। मंधाना ने कोहली और नैग्स से अपनी ड्रॉइंग शैली के बारे में माफी मांगी। मंधाना ने कहा, (सॉरी) । इस पर नेग्स ने जवाब दिया, नहीं, ये अच्छा है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विमेंस प्रीमियर लीग 2024 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया और वो प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। स्मृति मंधाना के नेतृत्व वाली आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल 2024 के अपने पहले मैच में यूपी वॉरियर्स को 2 रन से मात दी। इसके बाद आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से रौंदा।
आरसीबी की टीम गुरुवार को अपना तीसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगलुरु के एन चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। स्मृति मंधाना की कोशिश अपनी टीम को जीत की हैट्रिक लगाकर शीर्ष स्थान पर बरकरार रहने की होगी।
Also Read: Players who scored the fastest century in an international T20
ताज़ा हिंदी समाचार
टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका! चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल
Asian Games 2026: क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत का सामना अफगानिस्तान से
विराट कोहली वायरल वीडियो: अभ्यास में क्यों दिखे गुस्से में?
एशियन गेम्स 2026: भारत ने ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड
वेस्टइंडीज क्रिकेट आर्थिक संकट में, खिलाड़ियों की सैलरी 25% कटी
एशियन गेम्स 2026: भारत ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3P में जीता सिल्वर
सावन बरवाल ने एशियन गेम्स 2026 मैराथन में भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल
गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता
हार्दिक पांड्या, बुमराह की फिटनेस और संजू सैमसन को बाहर करने पर गौतम गंभीर: 2027 वनडे वर्ल्ड कप का प्लान
NCR T20 लीग 2026: श्रीलंका स्टार थिलान थुषारा संभालेंगे गुरुग्राम ग्लेडियेटर्स की कमान

