Header Banner

Rohit Sharma के बयान से मची भारतीय क्रिकेट में खलबली

Ravi pic By - गुरुवार, फरवरी 29, 2024
Last Updated on फरवरी 29, 2024 01:25 अपराह्न
Rohit Sharma के बयान से मची भारतीय क्रिकेट में खलबली

दुनिया भर में टी20 फ्रेंचाइजी लीग के शुरू होने से क्लब बनाम राष्ट्रीय टीम की बहस ने कई क्रिकेट खेलने वाले देशों को प्रभावित किया है। बीसीसीआई ने पिछले दिनों इसका तोड़ निकाला। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि राष्ट्रीय टीम में जगह पाने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद रोहित शर्मा ने भी इसका समथर्न किया।

रांची में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 से बढ़त बनाने के बाद रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी बात कही थी। रोहित ने आईपीएल बनाम घरेलू क्रिकेट के सवाल पर तगड़ा जवाब दिया। रोहित शर्मा ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में अवसर केवल उन लोगों को मौके दिए जाएंगे जो इस प्रारूप में खेलने के लिए भूख दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर हैं उन्हें भी यह पता है कि बिना भूख के आप अपनी जगह नहीं बना सकते।

रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा

रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ये सबसे टफ फॉर्मेट है, और टफ फॉर्मेट में सफलता चाहिए तो भूख रहना बहुत जरूरी है। जिन लड़कों को भूख है, हम उन्हें मौका देंगे। जिनको भूख नहीं वो पता चल जाता है। और किन लोगों को यहां पर रहना नहीं हैं। वो पता चलता है। जिन लोगों को भूख है जिन लोगों को यहां रखकर परफॉर्म करना है। कठिन परिस्थिति में खेलना है उन लड़कों को मौका दिया जाएगा।

रोहित ने आगे कहा, अगर भूख नहीं है तो उनको खिला के कोई मतलब नहीं है। अभी मुझे कोई ऐसा दिखता नहीं है, जिसमें भूख नहीं है। जितने भी लड़के यहां पर हैं जो लड़के यहां पर नहीं भी हैं। उन सबको खेलना है। हमने देखा है हम सब के साथ ऐसा होता है। मौके बहुत कम मिलते हैं। अगर आप मौके को भुना नहीं पाएंगे तो मौका चला जाएगा। जो मौके का उपयोग करता है जो टीम को जिताता है तो ज्यादा मौके दिए जाते हैं।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर ईशान और श्रेयस

गौरतलब हो कि रोहित ने जिस भूख की बात की थी वह यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप जैसे युवा खिलाड़ियों दिखी। सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में इन खिलाड़ियों ने मौके का उपयोग किया और अपने प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई। यही नहीं बीसीसीआई ने उन्हें तोहफा दिया है। बुधवार को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी की। इसमें इन युवा खिलाड़ियों को शामिल किया। वहीं, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बाहर कर दिया है।

ताज़ा हिंदी समाचार

विराट कोहली वायरल वीडियो:

विराट कोहली वायरल वीडियो: अभ्यास में क्यों दिखे गुस्से में?

एशियन गेम्स 2026: भारत

एशियन गेम्स 2026: भारत ने ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड

वेस्टइंडीज क्रिकेट आर्थिक संकट

वेस्टइंडीज क्रिकेट आर्थिक संकट में, खिलाड़ियों की सैलरी 25% कटी

एशियन गेम्स 2026: भारत

एशियन गेम्स 2026: भारत ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3P में जीता सिल्वर

सावन बरवाल ने एशियन

सावन बरवाल ने एशियन गेम्स 2026 मैराथन में भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

गुलवीर सिंह ने एशियाई

गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता

हार्दिक पांड्या, बुमराह की

हार्दिक पांड्या, बुमराह की फिटनेस और संजू सैमसन को बाहर करने पर गौतम गंभीर: 2027 वनडे वर्ल्ड कप का प्लान

NCR T20 लीग 2026:

NCR T20 लीग 2026: श्रीलंका स्टार थिलान थुषारा संभालेंगे गुरुग्राम ग्लेडियेटर्स की कमान

भारत ने थाईलैंड को

भारत ने थाईलैंड को 66-28 से हराया, एशियन गेम्स 2026 कबड्डी फाइनल में पहुंचा

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की कम होगी सैलरी, भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बड़ा झटका

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner